18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यअहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

Published on

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में निवेशकों को राजस्थान में कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में निवेश करने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन की विविधता और अनुकूल नीतियों के दम पर राजस्थान एग्री बिजनेस का बड़ा केंद्र बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम-2026 पहल के माध्यम से प्रदेश में निवेश के नए अवसर खुल रहे हैं और निवेशकों को कृषि क्षेत्र में बदलाव की इस मुहिम में सहभागी बनना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के विजन के अनुरूप छोटे किसान भी अब बाजार की बड़ी ताकत बनकर उभर रहे हैं। राज्य सरकार कृषि, एग्रीटेक, पशुपालन और डेयरी क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक और निवेश को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान फाउन्डेशन के अहमदाबाद चैप्टर का औपचारिक शुभारंभ भी किया। साथ ही डेयरी, फूड पार्क, फूड एवं स्पाइस प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़े कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया।

इन समझौतों से प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इन्वेस्टर मीट में कृषि, एग्रीटेक, पशुपालन और डेयरी क्षेत्रों में निवेश तथा साझेदारी के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से आह्वान किया कि वे राजस्थान में उपलब्ध संसाधनों, नीतिगत सहयोग और विशाल बाजार का लाभ उठाते हुए कृषि आधारित उद्योगों के विकास में भागीदारी निभाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे निवेश से प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this