16.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराष्ट्रीयशुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

Published on

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल की बैठक में हो गया है। उनके नाम पर सभी विधायकों ने सहमति दी और अब वह थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शुभेंदु अधिकारी का सीएम चुना जाना ऐतिहासिक रहा, क्योंकि पार्टी की इस विधायक दल की बैठक में खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।

 

कोलकाता में कल होगा भव्य शपथग्रहण समारोह

जान लें कि राज्यपाल से सरकार बनाने का न्योता मिलने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी का भव्य शपथग्रहण समारोह होगा। बीजेपी को विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से ज्यादा की प्रचंड बहुमत मिला है और पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

 

बंगाल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ

इससे पहले 7 मई को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने 17वीं विधानसभा को भंग कर दिया था, जिसके साथ ही ममता बनर्जी सरकार भी बर्खास्त हो गई थी। ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था, लेकिन जब 17वीं विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो गया तो राज्यपाल ने उसे भंग कर दिया। अब नई सरकार के गठन का रास्ता साफ है। शनिवार को शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शुभेंदु को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मुख्य वजहें

दरअसल, शुभेंदु अधिकारी वो नेता हैं, जिन्होंने एक बार नहीं 2-2 बार TMC सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया है। 2021 में नंदीग्राम में हराया और इस बार ममता के गढ़ भवानीपुर में जाकर भी ममता बनर्जी को मात दी। इसके बाद शुभेंदु की दावेदारी और मजबूत हो गई थी। शुभेंदु अधिकारी बीजेपी की जीत के आर्किटेक्ट भी माने जाते हैं, जिन्होंने बीजेपी का आंकड़ा 207 तक पहुंचा दिया। वह नेता प्रतिपक्ष रहे हैं और साथ ही प्रशासनिक अनुभव भी उनके पास है। वह पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के भरोसेमंद भी हैं।

Latest articles

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

More like this

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...