भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के घरेलू मैदान पर 15 मई से आयोजित होने वाली भारत-ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 हॉकी सीरीज के लिए भारतीय पुरुष एवं महिला टीमों की घोषणा कर दी गई है। खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के कुल 10 खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की है। इन खिलाड़ियों को मिला भारतीय जर्सी पहनने का मौका अकादमी के कोच और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में तैयार हुए इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है।
गोलकीपर आयुष रजक, डिफेंडर अंश बहुत्रा व करण गौतम, मिडफील्डर अवि माणिकपुरी, और फॉरवर्ड खिलाड़ी सिद्धार्थ बेन व गाजी खान। गोलकीपर महक परिहार, स्नेहा दावड़े, नम्मी गीताश्री और नौशीन नाज। राजधानी भोपाल में यह अंतरराष्ट्रीय सीरीज 15 मई से 20 मई तक खेली जाएगी। अपने ही शहर और घरेलू मैदान पर खेलने का मौका मिलने से स्थानीय खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है।
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि परिचित मैदान और दर्शकों के समर्थन का लाभ भारतीय टीमों को मिलेगा। एक साथ 10 खिलाड़ियों का चयन अकादमी की मजबूत खेल संरचना और आधुनिक प्रशिक्षण का प्रमाण है। यहाँ के खिलाड़ियों को मिल रही वर्ल्ड क्लास फिटनेस ट्रेनिंग और कोचिंग के कारण ही मध्य प्रदेश अब भारतीय हॉकी के मुख्य फीडर सेंटर के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
