8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई...

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

Published on

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह से मुलाकात कर कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों का एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। हेवू (BMS), हेस्टू (एचएमएस) और भेक्टु (सीटू) के पदाधिकारियों ने इस दौरान नए भर्ती हुए आर्टिजन कर्मचारियों के लिए समेकित वेतन के बजाय संशोधित वेतनमान A3 ग्रेड (29,500 + DA) लागू करने और सभी पात्र कर्मचारियों को 60,000 पीपी बोनस देने की प्रमुख मांग रखी।

ज्ञापन में कार्यस्थलों पर सुविधाओं के विस्तार जैसे कि वर्कशॉप में डेजर्ट कूलर, रेस्ट रूम की व्यवस्था और सेफ्टी शूज़ के बकाया भुगतान के साथ-साथ कैंटीन को पूरी तरह आधुनिक और सेंट्रलाइज्ड एसी युक्त बनाने पर जोर दिया गया है।यूनियनों ने कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन लाभ जैसे विषयों पर भी प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया।

बैठक के दौरान यूनियनों ने रविवार को किए गए अतिरिक्त कार्य के नकद भुगतान और इंसेंटिव स्कीम में सुधार की आवश्यकता भी जताई। महाप्रबंधक श्री सिंह ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए इन पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है। वहीं, यूनियन प्रतिनिधियों—जिनमें कमलेश नागपुरे, हेमंत सिंह और सादिक खान प्रमुख रूप से शामिल थे—ने प्रबंधन से इन मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने हेतु जल्द से जल्द जेसीएम की बैठक बुलाने का आग्रह किया है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...