8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालसंस्कार सेना द्वारा 'एक शाम माँ के नाम' कार्यक्रम का आयोजन; मातृ...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

Published on

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में ‘माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा’ की तीसरी वर्षगांठ और मातृ दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम ‘एक शाम माँ के नाम’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुरुवार को आईटीआई सभागार, गोविंदपुरा, भोपाल में संपन्न हुआ । कार्यक्रम के दौरान मातृ शक्ति का वंदन किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया, साथ ही संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहीं । इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी रहे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जीएन अग्रवाल (अतिरिक्त संचालक रिटा., कौशल विकास म.प्र.) करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में मुंबई केपीआर कंसलटेंट राकेश कुमार आचार्य, डीएस ठाकुर, एनपीएस सेंगंर, एसके गोलाईत, आरके आस्टिन, विवेक सिंह, सुश्री सपना तिवारी, केबी मंसारे और फिल्म स्टार अर्णव टाटा (अप्पू – भाभी जी घर पर है) सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय संस्कार सेना के संस्थापक हरभजन जांगड़े ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज में माता-पिता के प्रति सम्मान और संस्कारों को बढ़ावा देना है।

Latest articles

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

पीएसईबी 12वीं का रिजल्ट घोषित: तीनों बेटियां बनीं स्टेट टॉपर, मुख्यमंत्री मान करेंगे सम्मानित

पंजाब। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणामों में छात्राओं के ऐतिहासिक...

More like this

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...

दादाजी धाम मंदिर में प्रदोष व्रत पर गूँजा ‘ॐ नमः शिवाय’, श्रद्धाभाव से हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को ज्येष्ठ माह...