11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यसीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

Published on

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से एक और बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की उपस्थिति में प्राथमिक स्तर के 72 शिक्षकों के अब तक के सबसे बड़े बैच को फिनलैंड के तुर्कू शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। ये शिक्षक दिल्ली के रास्ते फिनलैंड के लिए रवाना हुए हैं और 29 मई तक वहां पहुंच जाएंगे, जहां वे आधुनिक ‘टीचिंग मेथड’ (शिक्षण विधियों) और नए ‘टीचिंग टूल्स’ का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि देश का निर्माण करने वाले इन शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट विधाओं से लैस करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के संयुक्त प्रयासों के कारण ही आज देश के राजनैतिक परिदृश्य में शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली जैसे बुनियादी मुद्दे अन्य पार्टियों के चुनावी एजेंडे का मुख्य केंद्र बन गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए किए जा रहे इन प्रयासों के परिणाम अब धरातल पर दिखने शुरू हो गए हैं। हाल ही में नीति आयोग द्वारा जारी किए गए एक सर्वे का हवाला देते हुए सीएम ने बताया कि पंजाब ने शिक्षा के तमाम पैमानों पर केरल, महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे अग्रणी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्य के सरकारी स्कूलों में गणित (Math), गृह विज्ञान, भाषा और विज्ञान विषयों के नतीजों में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। इसके साथ ही ‘स्मार्ट स्कूल’ के अनुपात, क्लास में बच्चों व शिक्षकों के संतुलित रेशियो और बुनियादी ढांचे के मामले में पंजाब ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज राज्य के 99.9 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैब और बिजली की सुचारू व्यवस्था उपलब्ध है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बढ़ती महंगाई और पाबंदियों को लेकर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई...

More like this