12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeभोपालशिक्षा में जीवन मूल्यों का समावेश आवश्यक, संस्कारविहीन शिक्षा से समाज हो...

शिक्षा में जीवन मूल्यों का समावेश आवश्यक, संस्कारविहीन शिक्षा से समाज हो जाएगा दिशाहीन: निखिलेश महेश्वरी

Published on

बैरसिया। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विद्या विहार नरेला में आयोजित ‘आचार्य दक्षता वर्ग-2026’ के अंतर्गत एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विद्या भारती मध्यभारत प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी ने “शिक्षा में जीवन मूल्य” विषय पर आचार्यों और प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जहां विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश निरंतर प्रगति कर रहा है, वहीं जीवन मूल्यों का संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना या डिग्रियां हासिल करना नहीं है, बल्कि एक संस्कारवान, संवेदनशील और चरित्रवान व्यक्तित्व का निर्माण करना है। श्री महेश्वरी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा को भारतीय संस्कृति और सनातन जीवन मूल्यों से जोड़ना आज के समय की सबसे बड़ी मांग है। यदि हमारी शिक्षा व्यवस्था में संस्कारों का समावेश नहीं होगा, तो आने वाली पीढ़ी और समाज दिशाहीन हो जाएगा।

कार्यक्रम में कुंवर अर्जुन सिंह स्मृति न्यास के अध्यक्ष गोविंदराम गुर्जर, अर्जुन शिक्षा समिति के व्यवस्थापक दीपक दुबे, वर्ग संयोजक राम कुमार व्यास एवं विद्या विहार के प्राचार्य सुनील कुमार नागर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं ने उपस्थित आचार्यों और विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति, अनुशासन, स्वावलंबन और राष्ट्रभक्ति के उच्च मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में पूरी निष्ठा के साथ अपनाने का आह्वान किया।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी की बरी करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील स्वीकार, कोर्ट ने जारी किया वारंट

भोपाल। मप्र उच्च न्यायालय की इन्दौर खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई करते...

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं...