13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeराष्ट्रीयमहंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

Published on

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यानी पांच दिन के भीतर में यह दूसरी बढ़ोतरी है।

उत्तर प्रदेश: लोग रात से ही पेट्रोल पंपों के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहे

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत का असर दिखने लगा है। महराजगंज में सोमवार रात से ही लोग पेट्रोल पंपों के बाहर मच्छरदानी लगा के सो रहे हैं। जिले में ज्यादातर पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं। वहीं, बस्ती में बाइक सवारों को 200 रुपए का तेल और कार वालों को 1000 रुपए का ही तेल दिया जा रहा है।

 

सरकार का तर्क और वैश्विक तुलना

सरकार और भाजपा नेताओं का कहना है कि वैश्विक तेल संकट के बावजूद भारत में कीमतों में वृद्धि अन्य देशों की तुलना में कम रही है। पार्टी आईटी प्रमुख अमित मालवीय के अनुसार, अमेरिका, पाकिस्तान और ब्रिटेन जैसे देशों में ईंधन की कीमतों में भारत से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

विपक्ष का हमला

ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव के बाद लगातार ईंधन की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं, जिससे आम जनता पर बोझ बढ़ रहा है और महंगाई में इजाफा हो सकता है।

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

More like this

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...