16.4 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeभोपालबिजली काटने की धमकी देकर महिला के खाते से उड़ाए 1.55 लाख,...

बिजली काटने की धमकी देकर महिला के खाते से उड़ाए 1.55 लाख, कोलार थाना क्षेत्र का मामला

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल में बिजली कंपनी का आईवीआरएस नंबर अपडेट कराने के नाम पर साइबर जालसाजों द्वारा धोखाधड़ी का खेल लगातार जारी है। धोखाधड़ी की ताजा घटना भोपाल शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहाँ आरोपियों ने एक महिला को डराते-धमकाते हुए बिजली काटने का झांसा दिया और उसके खाते से डेढ़ लाख रुपये से अधिक की रकम पार कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता भावना सैनी (27 वर्ष), पिता बलदेव सिंह सैनी, कोलार रोड के नयापुरा स्थित आम्र विहार कॉलोनी की रहने वाली हैं।

पीड़िता के पास 11 मई की दोपहर लगभग सवा दो बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले आरोपी ने खुद को बिजली कंपनी का कर्मचारी बताया और भावना को धमकाते हुए कहा कि उनका बिजली का बिल जमा नहीं है। इसके साथ ही आरोपी ने आईवीआरएस नंबर अपडेट नहीं होने का हवाला देकर तुरंत बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी। बातचीत के दौरान जालसाज ने अपना नाम दीपक अग्रवाल बताया और महिला को अपने झांसे में ले लिया। आरोपी के बहकावे में आकर पीड़िता ने जैसे ही जालसाज द्वारा भेजी गई एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया, वैसे ही उनके बैंक खाते से 1 लाख 55 हजार 340 रुपये कट गए।

आरोपी ने इस लिंक को बिजली कंपनी का आधिकारिक ऐप बताया था, जिसकी आड़ में उसने महिला की नेट बैंकिंग को हैक कर लिया था। जांच में सामने आया है कि पीड़िता के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाते से उड़ाई गई यह पूरी रकम हरियाणा के विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और साइबर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

सीएम भगवंत मान के गांव सतोज से हुई बिजली तारें अंडरग्राउंड करने के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

पंजाब। पंजाब में बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और बिजली हादसों को रोकने की...

मोहन कैबिनेट आज देगी मध्य प्रदेश की नई तबादला नीति को मंजूरी, प्रशासनिक और स्वैच्छिक ट्रांसफर के बदलेंगे नियम

भोपाल। मप्र में शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण का इंतजार कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए...

राज्यमंत्रियों के स्वेच्छानुदान के मामले में अधिकतम 25,000 तक दे सकेंगे सहायता

भोपाल। मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) द्वारा राज्यमंत्रियों को मिलने वाले स्वेच्छानुदान...

अदालत ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं कीं खारिज, खतरनाक कुत्तों को दे सकते हैं मौत का इंजेक्शन: सुप्रीम कोर्ट

भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय ने श्वान प्रेमियों (डॉग लवर्स) को बड़ा झटका देते हुए उनकी...

More like this