16.4 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeभोपालमोहन कैबिनेट आज देगी मध्य प्रदेश की नई तबादला नीति को मंजूरी,...

मोहन कैबिनेट आज देगी मध्य प्रदेश की नई तबादला नीति को मंजूरी, प्रशासनिक और स्वैच्छिक ट्रांसफर के बदलेंगे नियम

Published on

भोपाल। मप्र में शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण का इंतजार कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार की वर्ष 2026 की नई तबादला नीति को बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा तैयार किए गए इस नीति के ड्राफ्ट को मुख्यमंत्री सचिवालय भेज दिया गया है, जहाँ मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के बीच अंतिम चर्चा के बाद इसे कैबिनेट के पटल पर रखा जाएगा। मंत्रियों की सहमति मिलते ही सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार की तबादला नीति में स्वैच्छिक (वॉलंटरी) और प्रशासनिक तबादलों की सीमा (लिमिट) को अलग-अलग रखा जा सकता है। अब तक लागू व्यवस्था के तहत कुल कार्यरत कर्मचारियों के केवल 10 से 15 फीसदी तबादलों की ही अनुमति होती थी, जिसमें स्वैच्छिक और आपसी (म्युचुअल) ट्रांसफर भी इसी कुल कोटे का हिस्सा होते थे। इस वजह से प्रशासनिक आवश्यकताओं के लिए जरूरी फेरबदल की गुंजाइश बेहद कम बचती थी। इस बार दोनों व्यवस्थाएं अलग होने से जहां वास्तव में जरूरत होगी, वहां प्रशासनिक ट्रांसफर अधिक सुगमता से किए जा सकेंगे।

गौरतलब है कि 11 मई को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्री विजय शाह ने स्वैच्छिक तबादलों पर से लिमिट पूरी तरह हटाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया था, जिस पर सीएम ने विचार करने का भरोसा दिया था। नई नीति के तहत सभी विभागों को ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन ही जमा कराने होंगे। हर बार की तरह इस साल भी स्कूल शिक्षा विभाग की तबादला नीति अलग रहेगी। इसके अतिरिक्त जनजातीय कार्य, राजस्व विभाग और ऊर्जा विभाग जैसे बड़े विभाग भी अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं के आधार पर अलग ट्रांसफर पॉलिसी जारी कर सकते हैं। हालांकि, कोई भी विभाग सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तय किए गए मूल तत्वों और गाइडलाइंस के बाहर जाकर अपनी नीति नहीं बना सकेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...

अमृतसर में सीएम मान की यात्रा के दौरान अमृतपाल सिंह की मां ने रोकी गाड़ी, बेटे को पंजाब लाने का उठाया सवाल

पंजाब। पंजाब के अमृतसर में को मुख्यमंत्री भगवंत मान की 'शुकराना यात्रा' के दौरान...

सीएम भगवंत मान के गांव सतोज से हुई बिजली तारें अंडरग्राउंड करने के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

पंजाब। पंजाब में बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और बिजली हादसों को रोकने की...

More like this

राज्यमंत्रियों के स्वेच्छानुदान के मामले में अधिकतम 25,000 तक दे सकेंगे सहायता

भोपाल। मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) द्वारा राज्यमंत्रियों को मिलने वाले स्वेच्छानुदान...

अदालत ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं कीं खारिज, खतरनाक कुत्तों को दे सकते हैं मौत का इंजेक्शन: सुप्रीम कोर्ट

भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय ने श्वान प्रेमियों (डॉग लवर्स) को बड़ा झटका देते हुए उनकी...

चुनाव से पूर्व दादाजी गुरुदेव से मांगा था आशीर्वाद, विजय के बाद दर्शन करने पहुंचे नवनिर्वाचित अध्यक्ष

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के प्रांतीय निर्वाचन (सत्र 2026-29) में अध्यक्ष...