16.4 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeभोपालचुनाव से पूर्व दादाजी गुरुदेव से मांगा था आशीर्वाद, विजय के बाद...

चुनाव से पूर्व दादाजी गुरुदेव से मांगा था आशीर्वाद, विजय के बाद दर्शन करने पहुंचे नवनिर्वाचित अध्यक्ष

Published on

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के प्रांतीय निर्वाचन (सत्र 2026-29) में अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नामदेव (गाडरवारा) जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर (रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल) पहुंचे। यहाँ उन्होंने दादाजी गुरुदेव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना की।

उल्लेखनीय है कि बीती 10 मई 2026 को चुनाव से ठीक पूर्व राजेंद्र कुमार नामदेव दादाजी धाम मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने चुनाव में विजय प्राप्ति हेतु दादाजी गुरुदेव से प्रार्थना की थी। उस समय उन्होंने संकल्प लिया था कि विजयी होने के पश्चात वे पुनः मंदिर आकर गुरुदेव के चरणों में शीश नवाएंगे। अपनी मन्नत पूरी होने पर उन्होंने मंदिर पहुंचकर दो अगरबत्ती, श्रीफल, प्रसाद एवं माला अर्पित कर गुरुदेव का आभार जताया। इस गरिमामयी अवसर पर उन्होंने समाज संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज हित में निरंतर कार्य करने का अपना दृढ़ संकल्प दोहराया।

गौरतलब है कि दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव (साईंखेड़ा वाले) पूर्व में नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नामदेव उनके साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में लंबे समय तक सक्रिय रूप से कार्य कर चुके हैं और उन्हें दादाजी गुरुदेव का परम भक्त माना जाता है। दर्शन के दौरान श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव से चर्चा करते हुए राजेंद्र कुमार नामदेव ने कहा कि यह विजय पूरी तरह से दादाजी गुरुदेव की असीम कृपा और आशीर्वाद का प्रतिफल है। इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी जीवन नामदेव, समाज के वरिष्ठ जन संजय नामदेव (छतरपुर), दीपक नामदेव, अवध नारायण नामदेव सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे, जिन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात नामदेव समाज का प्रतिनिधिमंडल करोंद स्थित मंदिर पहुंचा, जहां प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित भीकम सिंह नामदेव का जोरदार स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि भीकम सिंह नामदेव विगत लगभग 20 वर्षों से करोंद मंदिर समिति में कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में वे समिति के अध्यक्ष पद का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। निर्वाचन में मिली बड़ी सफलता के उपरांत करोंद मंदिर समिति द्वारा नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नामदेव, कोषाध्यक्ष भीकम सिंह नामदेव एवं अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का ढोल-धमाकों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Latest articles

सीएम भगवंत मान के गांव सतोज से हुई बिजली तारें अंडरग्राउंड करने के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

पंजाब। पंजाब में बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और बिजली हादसों को रोकने की...

मोहन कैबिनेट आज देगी मध्य प्रदेश की नई तबादला नीति को मंजूरी, प्रशासनिक और स्वैच्छिक ट्रांसफर के बदलेंगे नियम

भोपाल। मप्र में शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण का इंतजार कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए...

राज्यमंत्रियों के स्वेच्छानुदान के मामले में अधिकतम 25,000 तक दे सकेंगे सहायता

भोपाल। मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) द्वारा राज्यमंत्रियों को मिलने वाले स्वेच्छानुदान...

अदालत ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं कीं खारिज, खतरनाक कुत्तों को दे सकते हैं मौत का इंजेक्शन: सुप्रीम कोर्ट

भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय ने श्वान प्रेमियों (डॉग लवर्स) को बड़ा झटका देते हुए उनकी...

More like this

मोहन कैबिनेट आज देगी मध्य प्रदेश की नई तबादला नीति को मंजूरी, प्रशासनिक और स्वैच्छिक ट्रांसफर के बदलेंगे नियम

भोपाल। मप्र में शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण का इंतजार कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए...

राज्यमंत्रियों के स्वेच्छानुदान के मामले में अधिकतम 25,000 तक दे सकेंगे सहायता

भोपाल। मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) द्वारा राज्यमंत्रियों को मिलने वाले स्वेच्छानुदान...

अदालत ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं कीं खारिज, खतरनाक कुत्तों को दे सकते हैं मौत का इंजेक्शन: सुप्रीम कोर्ट

भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय ने श्वान प्रेमियों (डॉग लवर्स) को बड़ा झटका देते हुए उनकी...