16.4 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeभोपालअदालत ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं कीं खारिज, खतरनाक कुत्तों को...

अदालत ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं कीं खारिज, खतरनाक कुत्तों को दे सकते हैं मौत का इंजेक्शन: सुप्रीम कोर्ट

Published on

भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय ने श्वान प्रेमियों (डॉग लवर्स) को बड़ा झटका देते हुए उनकी सभी याचिकाओं को सिरे से खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने नवंबर 2025 के उस आदेश में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से साफ इनकार कर दिया है, जिसमें स्कूलों, अस्पतालों, कॉलेजों, बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थलों से आवारा कुत्तों को हटाने के सख्त निर्देश जारी किए गए थे. कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि कड़वी सच्चाइयों के सामने आंखें नहीं मूंदी जा सकतीं।

आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों की घटनाएं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं, जिससे न केवल छोटे बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी भयभीत हैं. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि अत्यंत खतरनाक और लाइलाज रूप से बीमार कुत्तों को इंजेक्शन लगाकर मारा जा सकता है, क्योंकि लोगों की जान की सुरक्षा सबसे बेहद जरूरी है। जो भी अधिकारी इन निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उन पर अदालत की अवमानना का केस चलाया जाएगा।

जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की तीन सदस्यीय पीठ ने मामले की सुनवाई की. अदालत ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि अकेले राजस्थान के श्रीगंगानगर शहर में ही एक महीने के भीतर कुत्तों के काटने की 1084 घटनाएं सामने आईं, जिनमें छोटे बच्चों के चेहरों पर गहरे घाव हो गए. वहीं, तमिलनाडु में साल के पहले चार महीनों में ही श्वानों के हमले की लगभग 2 लाख घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 28 जुलाई को आवारा कुत्तों से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लिया था, जिसके बाद सूरत में एक जर्मन यात्री को कुत्ता काटने की घटना के बाद अदालत ने इस पर विस्तृत सुनवाई की. मामले में राज्यों, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की दलीलें सुनने के बाद 29 जनवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया गया था. डोग लवर्स और कई एनजीओ (NGO) शीर्ष अदालत को अपनी दलीलों से संतुष्ट करने में पूरी तरह नाकाम रहे।

Latest articles

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...

अमृतसर में सीएम मान की यात्रा के दौरान अमृतपाल सिंह की मां ने रोकी गाड़ी, बेटे को पंजाब लाने का उठाया सवाल

पंजाब। पंजाब के अमृतसर में को मुख्यमंत्री भगवंत मान की 'शुकराना यात्रा' के दौरान...

सीएम भगवंत मान के गांव सतोज से हुई बिजली तारें अंडरग्राउंड करने के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

पंजाब। पंजाब में बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और बिजली हादसों को रोकने की...

More like this

मोहन कैबिनेट आज देगी मध्य प्रदेश की नई तबादला नीति को मंजूरी, प्रशासनिक और स्वैच्छिक ट्रांसफर के बदलेंगे नियम

भोपाल। मप्र में शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण का इंतजार कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए...

राज्यमंत्रियों के स्वेच्छानुदान के मामले में अधिकतम 25,000 तक दे सकेंगे सहायता

भोपाल। मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) द्वारा राज्यमंत्रियों को मिलने वाले स्वेच्छानुदान...

चुनाव से पूर्व दादाजी गुरुदेव से मांगा था आशीर्वाद, विजय के बाद दर्शन करने पहुंचे नवनिर्वाचित अध्यक्ष

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के प्रांतीय निर्वाचन (सत्र 2026-29) में अध्यक्ष...