20.8 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeराज्यडूंगरपुर में सीए भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से संवाद और...

डूंगरपुर में सीए भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से संवाद और बैडमिंटन खेलकर जीता दिल

Published on

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह डूंगरपुर जिले के ऐतिहासिक गांव धम्बोला में एक अलग ही अंदाज में नजर आए। सुबह करीब साढ़े छह बजे मुख्यमंत्री सुरक्षा के तामझाम को पीछे छोड़ सफेद टी-शर्ट और लोअर में दो किलोमीटर लंबी मॉर्निंग वॉक पर निकले। करीब डेढ़ घंटे की इस वॉक के दौरान सीएम को अपने बीच पाकर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव की गलियों से गुजरते हुए मुख्यमंत्री ने जहां एक तरफ बच्चों को चाकलेट बांटी, बुजुर्गों से पेंशन मिलने का हालचाल जाना और महिलाओं से संवाद किया, वहीं दूसरी तरफ क्षेमसागर तालाब की पाल पर बैठकर ग्रामीणों के साथ ‘कुल्हड़ चाय’ पीते हुए खाट पर चौपाल लगाई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने तालाब में गंदे पानी की निकासी को रोकने तथा इसके संरक्षण के लिए ₹50 लाख के बजट की घोषणा की। साथ ही सुराता डोल कुंजेला नाले पर बांध बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने का आश्वासन भी दिया। मॉर्निंग वॉक के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को फूल-मालाएं पहनाईं और अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीण मानसी पंड्या ने अपने दोनों पैरों से दिव्यांग पिता (भादर पंचायत के वीडीओ) के धम्बोला में ही ट्रांसफर की गुहार लगाई, जिस पर सीएम ने कलेक्टर को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं संजय पंचाल नामक ग्रामीण ने अपनी पत्नी के दिल में छेद और ब्रेन ट्यूमर के महंगे इलाज के लिए सरकार से आर्थिक मदद मांगी।

गांव की गलियों में बिजली के झूलते तारों और जंग लगे खंभों की शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही बिजली निगम के अधिकारियों को तलब कर पूरी लाइन को अंडरग्राउंड करने के कड़े निर्देश जारी किए। वॉक के दौरान जब छात्रा पूनम और भाविका ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया, तो मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पिछले दो वर्षों में एक भी पेपर लीक नहीं होने दिया है और सभी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से कराई हैं। उन्होंने छात्राओं को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देकर कड़ी मेहनत करने की नसीहत दी।

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के दर्शन

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान बांसिया स्थित...

पंजाब के जल संकट और अधिकारों पर अमृतसर में महामंथन: रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल के साथ शाम 7 बजे बैठक करेंगे सीएम भगवंत मान

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान राज्य के जल...

पंजाब में लावारिस कुत्तों पर ‘सीएम’ की पोस्ट से मचा बवाल: सिद्धू, सोनम बाजवा और भाजपा ने घेरा

चंडीगढ़। पंजाब में लावारिस और खूंखार कुत्तों के खिलाफ 22 मई से एक बड़ा...

More like this