21.8 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeभोपालगोविंदपुरा विधानसभा में मूलभूत समस्याओं पर मंथन: मंत्री कृष्णा गौर से मिले...

गोविंदपुरा विधानसभा में मूलभूत समस्याओं पर मंथन: मंत्री कृष्णा गौर से मिले क्षेत्रवासी

Published on

पार्कों और श्मशान घाट में लगेंगी हाईमास्ट लाइटें; 30 लाख से चमकेगा खेल मैदान

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शक्ति नगर, साकेत नगर और पिपलिया एम्स (AIIMS) इलाके की सड़कों, पानी और बिजली की विभिन्न जन-समस्याओं के स्थायी निराकरण के लिए कवायद तेज हो गई है। विगत दिवस क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री व स्थानीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर से सौजन्य भेंट कर उन्हें क्षेत्रीय समस्याओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

जनहित के इन मुद्दों को बेहद गंभीरता से लेते हुए माननीय मंत्री कृष्णा गौर ने मौके पर ही संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश जारी किए। बिजली और प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के तहत मंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शक्ति नगर के चंद्रशेखर आजाद पार्क, अटल बिहारी वाजपेयी उद्यान तथा पिपलिया एम्स के श्मशान घाट में एक-एक हाईमास्ट लाइट तत्काल लगाई जाए।

 

इसके साथ ही, युवाओं के लिए खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुभाष चंद्र बोस खेल मैदान में ‘फ्लड लाइट’ लगाने के लिए करीब 30,00000 (तीस लाख रुपये) का टेंडर स्वीकृत हो चुका है। इस खेल मैदान के आधुनिकीकरण कार्य की शुरुआत के लिए माननीय मंत्री जल्द ही भूमि पूजन करेंगी। वहीं, क्षेत्र की सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य को भी स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका निर्माण कार्य वर्तमान में चल रहे सीवरेज लाइनों के काम के पूर्ण होते ही तत्काल शुरू कर दिया जाएगा।

जलकार्य विभाग के आला अफसरों के साथ एक घंटे तक हुआ गहन चिंतन

क्षेत्र में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मंत्री कार्यालय में जलकार्य विभाग के सर्वोच्च अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्थानीय पार्षद सुरेंद्र बाड़ीका, जलकार्य विभाग के सर्वोच्च अधिकारी उदित गर्ग, सहायक यंत्री अमन सिंह और सहायक यंत्री चंदन सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता टीआर मिश्रा, अनीस दुबे, चंदा जी बंगाली और आदित्य तिवारी ने भी जन-प्रतिनिधियों के रूप में सहभागिता की।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this

हनी ट्रैप-2 से हिला सियासी और प्रशासनिक गलियारा: रसूखदारों के 100 से ज्यादा वीडियो मिले

भोपाल। मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बार फिर देश के सबसे चर्चित और...

मान सिंह विसेन ने संभाली अपना दल (एस) मध्य प्रदेश की कमान

भोपाल। अपना दल (सोनेलाल) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह विसेन ने मध्य प्रदेश...

पुरुषोत्तम मास पर दादाजी धाम मंदिर में गूंजेंगे भक्ति के स्वर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल 'श्री दादाजी...