21.8 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeभोपालमहंगाई की चौतरफा मार: 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, मई...

महंगाई की चौतरफा मार: 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, मई में 5 तक महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Published on

भोपाल। आम जनता की जेब पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को एक बार फिर ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। पिछले 9 दिनों के भीतर यह तीसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इस बार पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।

इस ताजा वृद्धि के चलते मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल की कीमतें 1 रुपये या उससे भी ज्यादा महंगी हो गई हैं। इस महीने (मई 2026) में अब तक तीन बार कीमतें बढ़ाई जा चुकी हैं। सबसे पहले 15 मई को ईंधन के दामों में सीधे ₹3 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 19 मई को दूसरी बार करीब 90 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाए गए। आज शनिवार को हुई तीसरी बढ़ोतरी के बाद, चालू महीने में पेट्रोल और डीजल कुल मिलाकर करीब ₹5 प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं, जिससे आम आदमी का घरेलू बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही इस आग को लेकर प्रदेश में सियासत भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बढ़ोतरी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार का बहाना बनाकर सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही है, जो सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर डाका डालने जैसा है।

इस महंगाई से मध्यम वर्ग और गरीब पूरी तरह टूट चुका है। जानकारों के मुताबिक, इस बेतहाशा बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में आया भारी उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुए हालिया तनाव (जंग) से पहले कच्चे तेल के दाम जहां 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थे, वहीं अब यह उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुके हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से घरेलू तेल कंपनियां भारी दबाव में थीं, जिसके कारण घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाना पड़ा है। यदि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहीं, तो आने वाले दिनों में ईंधन और महंगा हो सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this

हनी ट्रैप-2 से हिला सियासी और प्रशासनिक गलियारा: रसूखदारों के 100 से ज्यादा वीडियो मिले

भोपाल। मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बार फिर देश के सबसे चर्चित और...

मान सिंह विसेन ने संभाली अपना दल (एस) मध्य प्रदेश की कमान

भोपाल। अपना दल (सोनेलाल) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह विसेन ने मध्य प्रदेश...

पुरुषोत्तम मास पर दादाजी धाम मंदिर में गूंजेंगे भक्ति के स्वर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल 'श्री दादाजी...