17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभोपालअयोध्या बायपास निर्माण बना परेशानी का कारण, भोपाल में पानी-बिजली संकट गहराया

अयोध्या बायपास निर्माण बना परेशानी का कारण, भोपाल में पानी-बिजली संकट गहराया

Published on

भोपाल। भोपाल में बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को पेयजल और बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। खासकर अयोध्या बायपास पर चल रहे निर्माण कार्य ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। खुदाई के दौरान बार-बार पेयजल पाइपलाइन टूट रही है, जबकि पेड़ों की कटाई से बिजली लाइनें प्रभावित हो रही हैं। इसका असर करोंद से रायसेन रोड तक कई इलाकों में देखा जा रहा है। मंगलवार को अयोध्या बायपास पर निर्माण कार्य के दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की खुदाई में तीन जगह मुख्य पाइपलाइन कट गई। इससे जोन 15, 16 और 17 के हथाईखेड़ा, नरेला शंकरी, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, अयोध्या नगर, भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल क्षेत्र, भानपुरा, बड़वई, छोला, करोंद और नवीबाग सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई।

नगर निगम के अनुसार, पिछले 15 दिनों में 12 बार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। हर बार मरम्मत में लगभग 6 घंटे लगते हैं, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था लगातार बाधित हो रही है। एनजीटी की अनुमति मिलने के बाद सड़क किनारे हजारों पेड़ों की कटाई शुरू हुई है। कई बार पेड़ों की टहनियां बिजली लाइनों पर गिरने से फॉल्ट हो रहे हैं। इसका असर अयोध्या नगर, मीनाल रेसीडेंसी समेत कई कॉलोनियों में देखने को मिल रहा है, जहां रोजाना बिजली गुल होने की शिकायतें बढ़ गई हैं। करीब एक सप्ताह पहले कोलार क्षेत्र में 33 केवी बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए शटडाउन लिया गया था।

इसके कारण जोन 18 और 19 के कई इलाकों में पानी सप्लाई बंद रही। व्यवस्था सामान्य होने में लगभग एक सप्ताह लग गया, लेकिन मंगलवार को फिर 33 केवी लाइन बंद होने से राजहर्ष और आसपास के इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी और बिजली दोनों की लगातार बाधित सप्लाई से दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

ईरान युद्ध का असर मध्य प्रदेश की बस सेवाओं पर, किराया बढ़ाने की मांग तेज

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान युद्ध के दूरगामी असर अब मध्य प्रदेश...

220 किलो के ‘सुल्तान’ की दी जाएगी कुर्बानी, 8 लाख का ऑफर भी मालिक ने ठुकराया

इंदौर। देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का...

करोंद के कोरल कासा बंगलो में लगी भीषण आग, एसी में ब्लास्ट से गृहस्थी का पूरा सामान खाक

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना अंतर्गत करोंद स्थित कोरल कासा बंगलो के एक मकान...