17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभोपालकरोंद के कोरल कासा बंगलो में लगी भीषण आग, एसी में ब्लास्ट...

करोंद के कोरल कासा बंगलो में लगी भीषण आग, एसी में ब्लास्ट से गृहस्थी का पूरा सामान खाक

Published on

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना अंतर्गत करोंद स्थित कोरल कासा बंगलो के एक मकान में मंगलवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर में कमरे में लगे एयर कंडीशनर में जोरदार धमाका (ब्लास्ट) हो गया। इस हादसे में घर के भीतर रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि आग लगते ही घर में मौजूद सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा जनहानि का हादसा टल गया।

सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। निशातपुरा पुलिस और फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की यह घटना रात करीब 10 बजे कोरल कासा बंगलो के एक घर में हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के बाद एसी चलने के कारण आग बहुत तेजी से पूरे घर में फैल गई।

मकान से आग की लपटें उठती देख स्थानीय पार्षद लकी राय और आसपास के रहवासी तुरंत मदद के लिए दौड़े और अपने स्तर पर काबू पाने का प्रयास करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर फाइटर पंकज यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी प्रयासों के बाद आग को पूरी तरह बुझाया।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि जब तक टीम मौके पर पहुंचती और पानी की बौछारें शुरू करती, तब तक मकान के भीतर रखा कीमती सामान, दस्तावेज और गृहस्थी की अन्य वस्तुएं पूरी तरह जल चुकी थीं। पीड़ित परिवार इस हादसे के बाद से गहरे सदमे में है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

ईरान युद्ध का असर मध्य प्रदेश की बस सेवाओं पर, किराया बढ़ाने की मांग तेज

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान युद्ध के दूरगामी असर अब मध्य प्रदेश...

220 किलो के ‘सुल्तान’ की दी जाएगी कुर्बानी, 8 लाख का ऑफर भी मालिक ने ठुकराया

इंदौर। देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का...

यूनियन कार्बाइड के पीछे रेलवे की 7.5 करोड़ की जमीन से हटीं 84 झुग्गियां, सरकारी जमीन पर चल रहा था किराए का खेल

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा अंतर्गत यूनियन कार्बाइड फैक्टरी के पीछे स्थित अन्नू नगर में...