25.3 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यअजमेर नगर निगम की नई कॉलोनियों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू: विधानसभा...

अजमेर नगर निगम की नई कॉलोनियों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Published on

जयपुर। अजमेर शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर नगर निगम क्षेत्र में नव सम्मिलित हुई कॉलोनियों में घर-घर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन) एवं सफाई व्यवस्था का औपचारिक शुभारंभ किया। अजमेर के वरुण सागर रोड स्थित चामुंडा चौराहा पर आयोजित एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने नए कचरा संग्रहण टीपरो (वाहनों) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान देवनानी ने खुद हाथों में झाड़ू थामकर श्रमदान किया और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह और जनभागीदारी देखने को मिली। समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के माध्यम से देशभर में स्वच्छता को एक बड़े जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है।

उन्होंने रेखांकित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण से लेकर शहरों में घर-घर कचरा उठाने जैसी मजबूत व्यवस्थाओं के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध स्थापित किया है। इससे देश के प्रत्येक नागरिक को उसके सामाजिक दायित्व का बोध हुआ है। देवनानी ने बताया कि हाल ही में हुए परिसीमन के पश्चात जो कॉलोनियां पहले ग्राम पंचायत क्षेत्र में आती थीं और अब नगर निगम सीमा में सम्मिलित की गई हैं, वहां भी शहरी वार्डों के अनुरूप नियमित सफाई व्यवस्था और टीपरों के माध्यम से घर-घर कचरा संग्रहण की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब सीमांत कॉलोनियों के निवासियों को गंदगी और कचरे के ढेरों से स्थाई राहत मिलेगी तथा उन्हें एक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण का लाभ प्राप्त होगा।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम का नवाचार: पेंशनधारियों को मिलेंगे विभागीय फोटोयुक्त पहचान पत्र

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा पेंशनधारियों के हितार्थ लिए जा रहे कल्याणकारी फैसलों के अनुसरण...

More like this