23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

Published on

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़े हुए थे। जांच में पता चला है कि इनकी प्लानिंग देश के अलग-अलग शहरों में आतंकी हमला करने की थी। फिलहाल हमले से पहले ही इनको गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम इन आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

 

अहम ठिकानों पर हमले की थी प्लानिंग

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (NDR) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों को दिल्ली में महत्वपूर्ण सरकारी और रणनीतिक प्रतिष्ठानों (Vital Installations) के साथ-साथ सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। पकड़े गए लोगों का मुंबई अंडरवर्ल्ड से भी कनेक्शन सामने आया है। इनके टारगेट पर क्रिटिकल इंस्टालेशन जैसे- पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट, बिजली घर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पावर हाउस थे।

मुंबई अंडरवर्ल्ड और ISI से गठजोड़

दिल्ली पुलिस की टीम ने मुंबई अंडरवर्ल्ड और ISI के गठजोड़ का खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक ये लोग दिल्ली और मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में आतंकी हमला करने आए थे। वहीं पकड़े गए लोग दिल्ली, मुंबई और पंजाब के रहने वाले हैं। इनमें कुछ विदेशी नागरिकों को भी पकड़ा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भारत में अलग-अलग जगहों पर हमला करने आए थे। इनके पास से ग्रेनेड और सफिस्टिकेटेड वेपन भी बरामद हुआ है।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

शंकर नारायण होंगे CEL के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (ACC) ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

महानगर गैस और फोर्थ पार्टनर एनर्जी में समझौता, उद्योगों को मिलेंगे स्वच्छ ऊर्जा समाधान

मुंबई। देश की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस...