23.2 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल...

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

Published on

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले 350 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और युवाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्ष रोजी उपाध्याय तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह के दौरान सम्मानित प्रतिभाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभाशाली बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ मंच पर सम्मान ग्रहण किया। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार उपाध्याय ने अपने संबोधन में प्रतिभाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां केवल व्यक्तिगत सफलता का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि समाज और संस्था का गौरव भी बढ़ाती हैं।
विशिष्ट अतिथि टी. यू. सिंह ने शिफ्ट सोसाइटी के पारदर्शी एवं प्रभावी प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था द्वारा सदस्यों के हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।


सोसायटी के अध्यक्ष वसंत कुमार ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह संस्था की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य, उनके परिवारजन, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किरण द्वारा किया गया तथा अंत में कमलेश नागपुरे ने आभार व्यक्त किया।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...