भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का सोमवार सुबह 11 बजे लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और राजधानी के नोबल अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से श्रमिक संगठन, इंटक परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की है।
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत कान्ति भूषण शुक्ला के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए आज रात 8 बजे प्रयागराज (इलाहाबाद) ले जाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा। इसके अतिरिक्त, उठावनी, श्रद्धांजलि सभा सहित अन्य सभी उत्तर कार्य और धार्मिक कार्यक्रम उनके पैतृक निवास जिला रीवा में आयोजित किए जाएंगे ।
