17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभोपालराज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

Published on

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव 2026 और ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों से राज्यसभा भेजे जाने वाले प्रत्याशियों के नामों को मंजूरी दी है। 4 जून को जारी सूची में मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और ओडिशा के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है, जिनमें मध्य प्रदेश की तीन सीटें भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश से भाजपा ने दो राज्यसभा सीटों के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। दोनों नामों की घोषणा के साथ ही प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी ने संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक सक्रियता को ध्यान में रखते हुए इन नेताओं पर भरोसा जताया है।

गुजरात की चार सीटों के लिए भाजपा ने राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं राजस्थान से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अलका गुर्जर को टिकट दिया गया है। सतीश पूनिया का नाम सामने आने के बाद राजस्थान की राजनीति में इस फैसले को विशेष महत्व दिया जा रहा है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक और मणिपुर से ए. शारदा देवी को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने देवाशीष सामंतराय पर दांव खेला है। पार्टी ने सभी उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाते हुए चुनावी तैयारियों को गति दे दी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...

नगर निगम की नई बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसी महिला, 20 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय भवन में सुरक्षा इंतजामों...