17.4 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभेल न्यूज़विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएचईएल हरिद्वार में वृक्षारोपण, ईडी रंजन कुमार ने...

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएचईएल हरिद्वार में वृक्षारोपण, ईडी रंजन कुमार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Published on

‘आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करें’

हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के प्रदूषण नियंत्रण अनुसंधान संस्थान (पीसीआरआई) में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यपालक निदेशक (बीएचईएल हरिद्वार) रंजन कुमार तथा कार्यपालक निदेशक (कॉर्पोरेट वित्त) सुश्री एच. मालती के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के महाप्रबंधकों एवं कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। “प्रकृति से प्रेरित; जलवायु के लिए; हमारे भविष्य के लिए” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि एक पौधा लगाना केवल एक पेड़ उगाना नहीं है, बल्कि जीवन, आशा और समृद्धि का बीजारोपण करना है।

उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाते हुए आने वाली भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का पुरजोर आह्वान किया। इस मौके पर सुश्री एच. मालती ने गौरव व्यक्त करते हुए कहा कि उत्पादन उत्कृष्टता के साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण भी बीएचईएल की कार्यसंस्कृति का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (पीसीआरआई) अमित श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी महाप्रबंधकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को पर्यावरण सुरक्षा की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई। बीएचईएल प्रबंधन द्वारा पर्यावरण सुधार के इस संकल्प को व्यापक रूप देते हुए 5 जून से 4 जुलाई तक पूरे एक महीने के लिए “पर्यावरण माह” का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष माह के अंतर्गत पीसीआरआई और स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण विभाग (एचएसई) के संयुक्त तत्वावधान में बीएचईएल कर्मचारियों सहित स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसके तहत चित्रकला, स्लोगन लेखन एवं ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी (क्विज) जैसी रचनात्मक व शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन समस्त गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य प्रकृति आधारित समाधानों के माध्यम से जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और सक्रिय बनाना है। कार्यक्रम के अंत में भारी संख्या में उपस्थित महाप्रबंधकगणों, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।

Latest articles

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनियन कार्यालय में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण...

पर्यावरण दिवस पर वार्ड 64 के हरे-भरे पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के आनंद नगर मंडल अंतर्गत वार्ड...

भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

भोपाल। भेल भोपाल की एचएमएस यूनियन द्वारा आज कैंटीन क्रमांक 1 का औचक निरीक्षण...

21,000 करोड़ का ऐतिहासिक सबसे बड़ा ऑर्डर, बीएचईएल बनायेगा प्रयागराज में 2400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकलल्स लिमिटेड (भेल)...

More like this

भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

भोपाल। भेल भोपाल की एचएमएस यूनियन द्वारा आज कैंटीन क्रमांक 1 का औचक निरीक्षण...

21,000 करोड़ का ऐतिहासिक सबसे बड़ा ऑर्डर, बीएचईएल बनायेगा प्रयागराज में 2400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकलल्स लिमिटेड (भेल)...

बीएचईएल के ईडी ने दिलाई पर्यावरण सुरक्षा प्रतिज्ञा, माहभर चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीएचईएल (भेल), भोपाल में पर्यावरण संरक्षण के...