14.1 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeभोपालकांग्रेस की मीनाक्षी और भाजपा के महेश भरेंगे पर्चा: तीसरी सीट के...

कांग्रेस की मीनाक्षी और भाजपा के महेश भरेंगे पर्चा: तीसरी सीट के लिए बीजेपी के पास 10 वोट कम; कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर

Published on

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत विधायक और कार्यकर्ता इकट्‌ठे होंगे। इसके बाद सभी लोग विधानसभा जाएंगे। यहां करीब 12:30 बजे नामांकन दाखिल किया जाएगा। बता दें, भाजपा ने रविवार देर रात मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को तीसरी सीट के लिए उम्मीदवार बनाया है।
वहीं, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन दाखिल कराने के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कर्नाटक-तेलंगाना के पीसीसी चीफ भी विधानसभा जाएंगे।

भाजपा के दो उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुके

इससे पहले शनिवार को भाजपा उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। सीएम हाउस में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी भाजपा विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए।

 

बीजेपी में लगातार मंथन और बैठकों का दौर चला

कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के सामने तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर बीजेपी में लगातार मंथन और बैठकों का दौर चल रहा था। रविवार को सीएम डॉ मोहन यादव ने दिन भर सीएम हाउस में मंथन किया, सीनियर नेताओं से मुलाकात की।
इसके बाद देर शाम बीजेपी ऑफिस में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बैठक हुई। तीनों नेता रात करीब आठ बजे सीएम हाउस पहुंचे। यहां भी एक घंटे तक बैठक चली। इसी दौरान केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से उम्मीदवार उतारने की सहमति मिली।
सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अजय जामवाल और महेन्द्र सिंह से चर्चा के बाद महेश केवट के नाम को आगे बढ़ाया। उधर, आधी रात को महेश केवट को प्रत्याशी घोषित करने का अधिकारिक आदेश भी जारी हो गया।

कांग्रेस अपने विधायकों को तेलंगाना शिफ्ट कर सकती है

राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा की ओर से उम्मीदवार उतारने के बाद कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। पार्टी अपने विधायकों की बाड़ाबंदी पर विचार कर रही है। कांग्रेस अपने सभी विधायकों को तेलंगाना भेज सकती है। हालांकि इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन तेलंगाना की प्रदेश प्रभारी भी हैं। ऐसे में वहां राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी भी मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, बोलीं- कांग्रेस एकजुट, हम जरूर जीतेंगे: दिग्विजय समर्थक ज्ञानचंदानी ने पार्टी से इस्तीफा दिया

विजयवर्गीय बोले- विकास चाहने वाले हमारा साथ देंगे भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट...

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

टीएमसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

कोलकाता। बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में तृणमूल के प्रत्याशी रहे जहांगीर...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

More like this

मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, बोलीं- कांग्रेस एकजुट, हम जरूर जीतेंगे: दिग्विजय समर्थक ज्ञानचंदानी ने पार्टी से इस्तीफा दिया

विजयवर्गीय बोले- विकास चाहने वाले हमारा साथ देंगे भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट...

मानसून आने से पहले ही कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत आधे मप्र में आंधी का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में भले ही मानसून की एंट्री नहीं हुई हो, लेकिन इससे...

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...