19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeभोपालभोपाल में खनन माफिया बेखौफ, थाने के सामने महिला खनिज इंस्पेक्टर को...

भोपाल में खनन माफिया बेखौफ, थाने के सामने महिला खनिज इंस्पेक्टर को दी ‘नौकरी खा जाने’ की धमकी

Published on

भोपाल। राजधानी में खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें पुलिस और कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। कजलीखेड़ा थाने के ठीक सामने खनन माफिया के गुर्गों ने पुलिस बल की मौजूदगी में एक महिला खनिज अधिकारी (लेडी माइनिंग इंस्पेक्टर) को सरेराह धमकी दे डाली। आरोपियों ने रौब झाड़ते हुए महिला अधिकारी से कहा, “तुम्हारी नौकरी खा जाएंगे, तुम्हें देख लेंगे।”

थाने के गेट पर मचे इस हाईवोल्टेज ड्रामे और हंगामे के बाद पुलिस ने खनिज इंस्पेक्टर सुची माथुर की शिकायत पर आरोपी राहुल यादव, ज्ञान सिंह यादव और उनके साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, अवैध उत्खनन-परिवहन और डराने-धमकाने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। यह सनसनीखेज मामला गुरुवार देर रात का है, जो अब सामने आया है। खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर सुची माथुर गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे अपनी टीम के साथ नीलबड़ चेकपोस्ट की ओर से आ रहे डंपरों की चेकिंग कर रही थीं। बैरागढ़ चीचली के पास माइनिंग टीम ने जैसे ही गिट्टी-रेत से भरे डंपरों को रोका, तो ड्राइवर गाड़ियां खाली कर भागने का प्रयास करने लगे। मुस्तैद अमले ने डंपरों को जब्त किया और चालकों को कस्टडी में लेकर कजलीखेड़ा थाने पहुंचे। इसी बीच डंपर मालिक राहुल यादव और ज्ञान सिंह यादव अपने गुर्गों के साथ कारों में सवार होकर वहां आ धमके।

उन्होंने थाने के मुख्य गेट के सामने अपनी गाड़ियां अड़ाकर माइनिंग टीम का रास्ता रोक दिया और जब्त वाहनों को जबरन छुड़ाने का दबाव बनाने लगे। कजलीखेड़ा थाने के एएसआई महेश मांझी ने बताया कि आरोपी पुलिस के सामने ही महिला खनिज इंस्पेक्टर से बदसलूकी और गाली-गलौज करने लगे। जब पुलिस ने दखल दिया, तो वे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई, 80 से अधिक मकान-दुकानें हटाई गईं

इंदौर। शहर के गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण योजना के...