16.6 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeभोपालमानसून से पहले एमपी में आंधी-बारिश की 'विस्फोटक' एंट्री, भोपाल-ग्वालियर में दो...

मानसून से पहले एमपी में आंधी-बारिश की ‘विस्फोटक’ एंट्री, भोपाल-ग्वालियर में दो दिन का अलर्ट

Published on

भोपाल। मप्र में मानसून की अधिकारिक दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियों ने पूरे प्रदेश को सराबोर कर दिया है। सोमवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 28 जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र ने आगामी दो दिनों के लिए भोपाल और ग्वालियर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि आगर-मालवा और राजगढ़ जिलों के लिए तेज आंधी और झंझावात का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

सीहोर में सोमवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला और 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रिकॉर्ड रफ्तार से विनाशकारी आंधी चली, जिसने जनजीवन को प्रभावित किया। इसी तरह सागर और गुना में 59 किमी, भोपाल में 57 किमी और जबलपुर में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती हवाएं रिकॉर्ड की गईं।लगातार हो रही आंधी-बारिश के चलते प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनता को बड़ी राहत मिली है। तापमान में आई भारी गिरावट के कारण सूबे के पांच बड़े महानगरों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से काफी नीचे आ गया है। रविवार और सोमवार को हुई बारिश के बाद शिवपुरी जिला 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा दर्ज किया गया।

इसके अलावा हिल स्टेशन पचमढ़ी में 35 डिग्री, भोपाल में 35.4 डिग्री, इंदौर में 36.3 डिग्री, उज्जैन में 36.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे प्रदेश में खजुराहो, दतिया, नौगांव और मंडला ही ऐसे क्षेत्र रहे, जहां पारा 40 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया, बाकी सभी शहरों में मौसम सुहाना बना हुआ है। प्री-मानसून की इस आंधी और बारिश ने कई स्थानों पर नुकसान भी पहुंचाया है।

रायसेन में चली तेज आंधी के कारण कई ग्रामीण इलाकों में मकानों के छप्पर और टिन शेड उड़ गए। खरगोन और इंदौर के कई इलाकों में तेज हवाओं के चलते बिजली के खंभे और पेड़ धराशायी हो गए, जिससे घंटों बिजली गुल रही। इसके अलावा सीहोर और खरगोन के कृषि अंचलों में अचानक हुई तेज बारिश के कारण किसानों की निंदाई और बुआई का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव होने के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है, जिससे अगले 4 दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई, 80 से अधिक मकान-दुकानें हटाई गईं

इंदौर। शहर के गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण योजना के...

गौतम नगर में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़, घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ लंबे...