16.6 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeभोपालगौतम नगर में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़, घर में घुसकर अश्लील...

गौतम नगर में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़, घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप

Published on

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ लंबे समय से हो रही छेड़छाड़ और उसके बाद घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का एक बेहद गंभीर और दुस्साहसपूर्ण मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पिछले काफी समय से दसवीं कक्षा की छात्रा का कोचिंग आते-जाते समय पीछा कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब रविवार को परिजनों की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर दोनों आरोपी युवक अपने साथियों के साथ छात्रा के घर में जबरन घुस गए और उसके साथ अभद्रता व छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा द्वारा सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले।

परिजनों के लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। गौतम नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा है और वह अपने घर के समीप ही स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई के लिए जाती है।

छात्रा के ही मोहल्ले में रहने वाले दो युवक और उनके कुछ साथी पिछले लंबे समय से घर से कोचिंग के रास्ते में उसका पीछा करते थे और आते-जाते समय उस पर अश्लील फब्तियां कसते थे। आरोपियों की इस हरकत से बुरी तरह परेशान होकर छात्रा ने कई बार अपने आने-जाने का रास्ता भी बदला, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा करना बंद नहीं किया और लगातार दोस्ती करने का अनुचित दबाव बनाने लगे।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई, 80 से अधिक मकान-दुकानें हटाई गईं

इंदौर। शहर के गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण योजना के...

बाइक सवार युवक को बोलेरो से घेरकर जंगल ले गए बदमाश, पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

राजगढ़। जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को फिल्मी अंदाज में अपहरण और...