32.9 C
London
Wednesday, June 24, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

Published on

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव मई या जून 2027 में होना संभावित हैं। नए श्रम कानून के लागू होने के बाद अब इन चुनावों में किसी भी यूनियन को मान्यता प्राप्त करने के लिए कम से कम 20 प्रतिशत वोट प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इस नए नियम के कारण भोपाल यूनिट में मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए सीटों की संख्या 5 से घटकर 3 या 4 हो सकती है, क्योंकि यहाँ कर्मचारियों की कुल संख्या ढाई हजार से भी कम रह गई है।

सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले चुनाव में भेल की किसी भी यूनियन को 20 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल नहीं हुए थे। ऐसे में यदि इस बार भी किसी यूनियन को 20 प्रतिशत वोट नहीं मिलते हैं, तो भोपाल का ज्वाइंट कमेटी में प्रतिनिधित्व पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा या फिर केंद्रीय लीडर के भरोसे रहना पड़ेगा। इस नए संकट को देखते हुए भेल की प्रमुख यूनियनों में हलचल तेज हो गई है। जहाँ बीएमएस ने 20 प्रतिशत से ज्यादा वोट पाने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर तैयारी शुरू कर दी है, वहीं ऐबू यूनियन ने प्रबंधन को पत्र सौंपकर चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की सबसे पहले मांग की है। दूसरी ओर, एचएमएस केटीयू और यूएमएस के भरोसे 20 प्रतिशत वोट की उम्मीद लगाए हुए है, जबकि सीटू आंदोलन को लेकर रणनीति बनाने में जुटी है।

इंटक भी खुद को कर्मचारियों के सबसे नजदीक मानकर पूरे जोर-शोर से मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। जानकारों के अनुसार, इस बार मुकाबला बेहद कांटे का होने वाला है, क्योंकि जिन यूनियनों के पास पहले 18 या 19 प्रतिशत वोट थे, उन्हें मान्यता बचाने के लिए हर हाल में 20 प्रतिशत का आंकड़ा पार करना होगा। फिलहाल जमीन पर एक-दो यूनियनों के अलावा बाकी में वैसी सक्रियता नहीं दिख रही है, और आने वाला समय ही बताएगा कि चुनाव के वक्त कौन सी यूनियन बाजी मारती है।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...