24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

Published on

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह ‘देवी अहिल्या सभागार’ में शनिवार को कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में प्लांट कमेटी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में कारखाने के सभी विभागों के महाप्रबंधक और ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉईज यूनियन (संबद्ध निफ्टू) की ओर से संगठन सचिव राजमल बैरागी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र पाटील सम्मिलित हुए। यूनियन प्रतिनिधियों ने बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े कारखाना, टाउनशिप, कस्तूरबा अस्पताल और कॉर्पोरेट से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उच्च प्रबंधन के समक्ष जोरदार ढंग से उठाया।

कस्तूरबा अस्पताल से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए यूनियन ने बताया कि इंपैनल अस्पतालों द्वारा डिस्पोजल आइटम के नाम पर कर्मचारियों से मनमानी वसूली की जा रही है, जिस पर रोक लगनी चाहिए और यह खर्च अस्पताल प्रबंधन को स्वयं वहन करना चाहिए। साथ ही, नागपुर में इलाज कराने जाने वाले कर्मचारियों को कागजी कार्रवाई से बचाने के लिए भोपाल कस्तूरबा अस्पताल से सीधे नागपुर के अस्पतालों को इंपैनल करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, अस्पताल परिसर में हाल ही में किए गए रिनोवेशन के दौरान लगी अत्यधिक फिसलन भरी टाइल्स को तुरंत बदलने और डॉक्टरों व सहायक नर्सों की नई भर्ती करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। एक बड़ी सफलता के रूप में, दूरस्थ सैटेलाइट कॉलोनियों के कर्मचारियों की सुविधा के लिए यूनियन की मांग पर एम्बुलेंस का दायरा 10 किलोमीटर से बढ़ाकर अब 15 किलोमीटर कर दिया गया है।

टाउनशिप के मुद्दों को उठाते हुए यूनियन ने कहा कि वर्तमान क्वार्टर काफी पुराने हो चुके हैं, जिससे कर्मचारियों को सीपेज और सीवर जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके स्थाई समाधान के लिए भोपाल में एक नवीन टाउनशिप के निर्माण का प्रपोजल बनाकर कॉर्पोरेट प्रबंधन को भेजने का आग्रह किया गया। इसके साथ ही, टाउनशिप में चल रहे क्लस्टर एरिया के रिनोवेशन और सीवर लाइन के कार्यों में तेजी लाने तथा प्रीवेंटिव मेंटेनेंस के नाम पर होने वाली अघोषित बिजली कटौती में सुधार करने की मांग की गई।

 

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...