9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाभेल स्पोर्ट्स क्लब में छात्रा के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी...

भेल स्पोर्ट्स क्लब में छात्रा के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी कर रहा था ब्लैकमेल

Published on

भोपाल

गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के भेल स्पोर्ट्स क्लब में एक इंजीनियरिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे डराया-धमकाया और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। पूरा मामला पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता अवधपुरी इलाके की रहने वाली है और एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। वह पिछले एक साल से बीएचईएल के गोल्फ कोर्स स्पोर्ट्स क्लब में खेलने जाती थी।

पीड़िता ने बताया कि 21 मार्च की शाम को जब वह क्लब में थी, तभी वहां आने वाले प्रथम शुक्ला नामक छात्र उसे एक सुनसान इलाके में ले गया और विरोध के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल आरोपी ने घटना का अश्लील वीडियो बना लिया था, जिसके आधार पर वह छात्रा को बार-बार मजबूर करता रहा। विरोध करने पर उसने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी और शादी का झांसा भी दिया।

हाल ही में जब आरोपी किसी दूसरी लड़की के साथ घूमने लगा, तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रथम शुक्ला के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। साथ ही, उसका साथ देने वाले उसके दो दोस्तों, प्रतीक शुक्ला और राज मिश्रा के खिलाफ भी प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Read Also :- केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

भोपाल-इंदौर के रेस्टोरेंट्स में टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल आयकर विभाग द्वारा देशभर में चलाए गए सर्वे अभियान में रेस्टोरेंट कारोबार में बड़े...