15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल मिर्च मसालादैनिक कार्यशैली में उत्पादकता को शामिल करना जरूरी: प्रदीप कुमार उपाध्याय —...

दैनिक कार्यशैली में उत्पादकता को शामिल करना जरूरी: प्रदीप कुमार उपाध्याय — बीएचईएल में 68वां राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह संपन्न कार्यपालक निदेशक ने दी ‘इम्प्रेस ट्रॉफी’

Published on

भोपाल

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल में 12 से 18 फरवरी तक आयोजित 68वें राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का बुधवार को भव्य समापन हुआ। इस वर्ष ‘उत्पादकता की शपथ’ के साथ शुरू हुए इस सप्ताह के दौरान विभिन्न रचनात्मक और तकनीकी कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों को कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक  प्रदीप कुमार उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उत्पादकता केवल साल में एक सप्ताह का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारी दैनिक कार्यशैली का अभिन्न अंग होना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि हर कर्मचारी को कार्य शुरू करने से पहले 5 मिनट आत्म-मंथन करना चाहिए कि वह अपने निर्धारित कार्यों को और अधिक ‘प्रॉडक्टिव’ कैसे बना सकता है।

एसडब्ल्यूई विभाग को मिली ‘इम्प्रेस ट्रॉफी’ समारोह का मुख्य आकर्षण ट्रॉफी का वितरण रहा। वर्ष 2024-25 के लिए सबसे अधिक IP इंडेक्स हासिल करने के आधार पर कार्यपालक निदेशक ने SWE विभाग को इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी से नवाजा। इस दौरान महाप्रबंधक हेम राम पटेल और एजीएम  मोहम्मद आज़म विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान सप्ताह भर चली विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा की गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया  निबंध प्रतियोगिता तरुण कौशिक (प्रथम), संदीप सैनी (द्वितीय) एवं श्रीमती जेसी अब्राहम (तृतीय)। स्लोगन प्रतियोगिता जितेश कुमार (प्रथम), प्रणय यादव (द्वितीय) एवं  यशवंत (तृतीय)।
कार्यक्रम का सफल आयोजन महाप्रबंधक राजेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ। मंच संचालन एजीएम  जे राजगोपाल ने किया। समारोह में सभी जनरल मैनेजर और डीआरओ  उपस्थित थे।

Read Also :- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की दुर्घटना पर जताया शोक —मृतकों के आश्रितों को 3-3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...