13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल मिर्च मसालासीवीओ शिकायत में बुरे फंसे बीएचईएल जगदीशपुर के एक अफसर

सीवीओ शिकायत में बुरे फंसे बीएचईएल जगदीशपुर के एक अफसर

Published on

भोपाल

बड़े ओहदे पर बैठे यदि बीएचईएल का कोई अफसर छोटा काम करें तो चर्चाओं में जरूर आ जाता है। ऐसा ही एक मामला बीएचईएल की जगदीशपुर यूनिट का सामने आया है। बड़े ओहदे पर बैठकर इस अफसर ने बीएचईएल जैसी महारत्न कंपनी को चूना लगाने की कोशिश की या कहो कोई मजबूरी में गलत कदम उठाया पर मामला सीवीओ (विजिलेंस) तक पहुंच ही गया। शिकायत में शिकायतकर्ता ने यह कह डाला कि बीएइर्चएल भोपाल यूनिट से जगदीशपुर पहुंचे एक अफसर ने भेल के आवास मेें रहते हुए कंपनी से एचआरए तक ले डाला, वह भी लाखों रूपया। साहब ने सोचा जब मैं ही इस यूनिट का सबकुछ हूं तो फिर ऐसा करने में काहे का डर।

चर्चा इस बात की है कि इस अफसर को बीएचईएल में 2027 तक पारी खेलना है। ऐसे में विजिलेंस में शिकायत होना जांच सही पाए जाना और उस पर वापस कंपनी को एचआरए जमा कर देना सजा के बराबर ही माना जाता है। विजिलेंस ने क्या पेनाल्टी ठोकी और क्या नहीं यह अलग बात है। दरअसल इन साहब का दूसरा पहलू देखा जाए तो राजनीति के तिगड़मबाज अफसर कहे जाते है। प्रमोशन के दावेदार भी बताए जा रहे है। इसलिए जब बीएचईएल की जगदीशपुर यूनिट पहुंचे तो वहां गेस्ट हाउस न होने के कारण उन्होंने बीएचईएल का बंगला ले डाला। तो यह कहा जाए कि गेस्ट हाउस में रहते हुए अफसर एचआरए तो ले सकता है लेकिन बीएचईएल के बंगले में रहकर नहीं। अब जिनको ऊं चे ओहदे पर रहकर बड़ी-बड़ी यूनिट में 2027 तक पारी खेलना हो और प्रशासनिक जानकारियां न हो इसे क्या कहेंगे। इस मामले में जगदीशपुर यूनिट के एचआर विभाग के एक अधिकारी को भी सीवीओ ने नोटिस जारी किया है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...