13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाबरखेड़ा का सुपर बाजार शेड का मामला चर्चाओं में

बरखेड़ा का सुपर बाजार शेड का मामला चर्चाओं में

Published on

भोपाल

भेल कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भंडार के कर्ताधर्ताओं की जितनी तारीफ की जाए कम है। सदस्यों के भरोसे पर तो खरा नहीं उतर पाए लेकिन खेल पर खेल खेलते रहे। तेल घानी का मामले की चर्चा थमी भी नहीं तो बरखेड़ा के सुपर बाजार की चर्चाएं शुरू हो गई है। खास बात यह है कि सुपर बाजार के पीछे संस्था के कर्ताधर्ताओं ने भेल की जमीन पर रेस्टोरेंंट चलाने के लिए एक शेड बना डाला। इसकी अनुमति नगर प्रशासन से लेने की जरूरत ही नहीं समझी। शेड पहले से बना था या बाद में बनाया यह अलग बात है लेकिन शेड निर्माण के नाम पर जो राशि लगी वह संस्था की थी। इसका कितना सदुपयोग हुआ और कितना दुरूपयोग इसकी जांच की मंाग भेल कर्मचारी करने लगे है। वहीं भेल नगर प्रशासन उसकी आंखों के सामने उसकी जमीन पर नियम के विरूद्ध शेड निर्माण करते रहे लेकिन वह दोनों आंखें बंद कर तमाशा देखता रहा है। इसको लेकर अब कर्मचारी लामबंद हो रहे है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...