10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाबीएचईएल के एक ठेकेदार यूनियन नेता सोशल मीडिया पर छाये

बीएचईएल के एक ठेकेदार यूनियन नेता सोशल मीडिया पर छाये

Published on

बीएचईएल भोपाल के एक ठेकेदार नेता की अजब कहानी है । सिर्फ भोपाल यूनिट ही नहीं बल्कि अन्य यूनिटों में भी यूनियन की आढ़ में ठेकेदारी में भी करोड़ों के वारे-न्यारे कर रहे हैं लेकिन प्रबंधन से गठजोड़ के चलते कई यूनियनें उनके खिलाफ आवाज उठा चुकी हैं पर उनका बाल बांका नहीं कर पाये। यही कारण है कि जीरो नंबर पर होने के बाद भी अपने धंधे को कतिपय अफसरों के मिलकर लगातार बड़ाते आ रहे हैं हाल ही में यह सोशल मीडिया पर छा गये हैं।

नंबर वन यूनियन के एक नेता ने तो उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर धो डाला। इसके चलते एक बार फिर वह चर्चाओं में आ गये । दरअसल यह ठेकेदार यूनियन जब से यह ठेका ले रही है तब से नंबर वन थी । सोशल मीडिया पर छाये यूनियन के मुखिया ने अपने परिवार के बेटे बहू को प्रतिवर्ष 13 -14 करोड़ के ठेके लेने में पूरी ताकत लगा दी । जब वह सत्ता में थी तब कर्मचारियों का इसेंटिव व इन्सलरी प्रबंधन से मिलकर कोरोना काल में बंद करवा दिया था, कैंटीन के खाने का रेट बड़ा दिया, वो भी एक दौर था कि ना समय पर मिठाई मिलती थी ना समय पर गिफ्ट मिलता था आज उन्हें कर्मचारियों की समस्या दिखाई दे रही है ।

कांग्रेस की हिमायत करने वाली यह यूनियन इसके परिवार के 13 -14 करोड़ के बेटे बहू के ठेके और जब उन ठेको का पैसा नहीं निकल पाता तो वह प्रबंधन पर यूनियन का दबाव बनाकर पैसा निकालने का कार्य करती है उस यूनियन के एक नेता भेल को-ऑपरेटिव में भी पद पर है उस संस्था को तो बर्बाद कर ही दिया है और अभी भी वह उस को-आपरेटिव के चैक पर छुप-छुप कर साइन करते हैं बुरी बात यह है कि उस सोसायटी के खुद के कर्मचारियों को वहां महीनों से पेमेंट नहीं मिल रही है । वह वेतन के लिये दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। सोशल मीडिया में तो यहां तक कह डाला कि सच्चाई जाननी है तो उस उस नेता से जाकर जरूर मिलिये जो कभी कर्मचारियों के बीच में दिखाई देता था लेकिन आजकल अपनी यूनियन के ठेकों को भेल कारखाने में ंसर्वाधिक ठेके लेने के लिए अपने सिपहसालार की कार में घूमते हुए कंपनी में देखा जाता है ।

बेचारे सिपहसालार को स्पेशल पास के लेने के कारण उस पर पैसा खर्च करना पड़ता है । इनके कार्यकाल में कैंटीन का पैसा बढ़ गया और अभी वह और पैसे बढ़ाने के मूड में है । सालों चुनाव नहीं होने दिया कर्मचारियों को उनके अधिकार से वंचित रखा उन्हें ढाई साल में परमानेंट होने पर मजबूर किया जबकि अन्य यूनिटों में 1 साल में परमानेंट होते हैं ठेकेदार का जमीर आज अपने ठेकों के लिए जाग चुका है और उसके चरण दास आज भी कारखाने में ठेकेदार नेता का गुणगान करते हैं। यह बातें सोशल मीडिया पर जमकर चल रही हैं और भेल कर्मी व अधिकारी चटकारे लेकर पढ़ रहे हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...