12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाभेल कारखाने में फिर सिघंम की दस्तक, अब बड़े साहब कब किस...

भेल कारखाने में फिर सिघंम की दस्तक, अब बड़े साहब कब किस रूप में आपके ब्लॉक में पहुंच जाएं पता नहीं

Published on

केसी दुबे, भोपाल

भेल कारखाने में अवकाश का दिन हो या फिर कार्य दिवस कब बड़े साहब किस ब्लॉक में धमक पड़ें यह किसी को नहीं मालूम। दरअसल जब भेल भोपाल यूनिट का काम नए मुखिया ने संभाला है ऐसे कई कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक उन्हें पहचान नहीं पाते।

अब सब कहने लगे हैं कि इस यूनिट में फिर से सिंघम का आगमन हो गया है। दिखने में सीधे साधे, लेकिन काम में तेड़े यह बात किसी ओर की नहीं बल्कि इस यूनिट के नए मुखिया के बारे में चर्चा में आई है। दरअसल बड़े साहब रविवार अवकाश के दिन सुबह—सुबह ही भेल कारखाने में अपनी चार पहिया वाहन के साथ टी—शर्ट पेंट पहने हुए आ धमके।

कुछ लोग तो पहचान ही नहीं पाए कि यह इस यूनिट के मुखिया हैं और जो पहचान गए वह तुरंत ही साहब को नमस्कार करने जा पहुंचे। साहब का एक ही सवाल था कि आपके ब्लॉक में कामकाज कैसा चल रहा है। साफ जाहिर है कि नए साहब को दिल्ली कॉरपोरेट द्वारा दिए गए टारगेट की चिंता कुछ ज्यादा ही दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़िए: अन्नानगर से अवधपुरी तक मेन रोड के दोनों तरफ़ से ठेलों की भरमार से लोग परेशान — यातायात बाधित होने के अलावा गंदगी जगह—जगह…

हालांकि यह टारगेट उनसे दूर नहीं है। फिर भी वह दिन रात मेहनत कर सुबह से रात 12 बजे तक कारखाने के हर ब्लॉक में चक्कर काटकर कामकाज की समीक्षा करने में लगे हैं। इस बात को कर्मचारियों को इस तरह सराहा कि बडे साहब को भेल कर्मियों के एक जनवरी 2027 में होने वाले वेज रिवीजन कि चिंता सताने लगी है। जब टारगेट और प्रॉफिट कमाएंगे तब ही तो सभी को बेहतर वेज रिवीजन का लाभ मिल पाएगा। चर्चा यह भी होने लगी है कि काम को लेकर न वे किसी नेता को बख्शेंगे न ही अभिनेता को।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...