8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाभेल की थ्रिफ्ट सोसायटी के चुनाव जल्द,बनेंगे नये समीकरण

भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी के चुनाव जल्द,बनेंगे नये समीकरण

Published on

भोपाल

लंबे समय से लंबित बीएचईई थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी के चुनाव जल्द होंगे । इस चुनाव में नये समीकरण बनने की उम्मीद की जा रही है । यह चुनाव अगस्त के दूसरे सप्ताह में हो सकते हैं । दरअसल संचालक मंडल की लापरवाही के चलते चुनाव नहीं हो सके थे फिर भी संचालक मंडल काम करता रहा । इसी बीच प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव आ जाने से इस चुनाव तारीख तय नहीं हो पाई ।

खबर है कि जिन पैनल में चुनाव लडऩे का मन बनाया था उनमें से कुछ प्रतिनिधि यूनियन का चुनाव हार गई हैं वहीं एचएमएस एवं सीटू यूनियन द्वारा चुनाव जीतने के बाद हार-जीत के नये समीकरण बनना तय है । पारदर्शी और परिवर्तन पैनल में भी काफी परिवर्तन होंगे । इनमें से कई उम्मीदवार को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है ।

एक पारदर्शी पैनल में शामिल यूनियन के दो महामंत्री में से एक महामंत्री को पैनल में लेगें या नहीं यह भी तय होना बाकी है क्योंकि एक यूनियन के एक महामंत्री ने अपनी यूनियन में पहली बार महामंत्री बनने के बाद लुटिया डुबो दी इसका फायदा पारदर्शी पैनल को मिल पाता है या नहीं यह भी देखना है । बीएमएस यूनियन से जुड़े नेता इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं वैसे भी थ्रिफ्ट के पांच साल के कार्यकाल के पहले रिटायर होने वाले नेताओं को मतदाता बाहर का रास्ता दिखायेंगे इसको लेकर इस बार पारदर्शी पैनल गंभीर है दूसरी और दूसरी एक और पारदर्शी पैनल में शामिल कुछ उम्मीदवार भले ही नगर प्रशासन विभाग में अपने पद पर रह कर अपनों को फायदा तो अपने प्रतिद्ववंदी को नुकसान पहुंचाने का काम जोर शोरों से कर रहे तो प्रबंधन आंख-कान बंद कर बैठी है ।

यहां यह बता देना भी जरूरी है कि सिर्फ गलत फहमियों के चलते नगर प्रशासन विभाग के एक अपर महाप्रबंधक कारखाने में भेज दिया फिर थ्रिफ्ट में पारदर्शी पैनल बनाकर चुनाव लड़ रहे एक अफसर को नगर प्रशासन ने बड़ी जिम्मेदारी का काम सौंप कर प्रबंधन ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगा दिया है । मामला जो भी हो लेकिन भेल प्रबंधन को गालियां बकने वाले मजे में हैं और सही आदमी परेशान है । प्रबंधन को जल्द ही फैसला लेना होगा की अगस्त माह में होने वाले थ्रिफ्ट चुनाव में प्रतिनिधि यूनियन की तरह निष्पक्षता बनाये रखने के लिये सही फैसला लें ।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...