10.4 C
London
Monday, March 2, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाअब बीएचईएल के ब्लेक लिस्टेड कांट्रेक्टरों की बल्ले-बल्ले

अब बीएचईएल के ब्लेक लिस्टेड कांट्रेक्टरों की बल्ले-बल्ले

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड (भेल) के ब्लेक लिस्टेड कांट्रेक्टरों के अब बल्ले-बल्ले हो गये हैं । दरअसल दिल्ली के एक सर्कुलर ने इनकी किस्मत खोल दी भले ही बीएचईएल ने कुछ गलत किया हो या नहीं । इस सर्कुलर के मुताबिक वह हर कांट्रेक्टर जो समय सीमा के तहत ब्लेक लिस्ट किये गये थे। बेचारे यह कांट्रेक्टर भोपाल से लेकर दिल्ली कॉरपोरेट तक अपने आकाओं के पास लंबे समय से चक्कर लगा रहे थे। वह अपनी कंपनी को ब्लेक लिस्ट से बहाल कराने की पूरी कोशिश लाभ-शुभ के साथ कर रहे थे लेकिन जब किस्मत चेती तो खुद दिल्ली के एक फरमान के चलते सबके सब बहाल हो गये ।

इसको लेकर उन्हें इतनी खुशी है कि वह एक-दूसरे को बधाई देने के साथ बीएचईएल के साहब लोगों को बधाई देते हुये नजर आ रहे हैं । कुछ ने तो इसको लेकर पार्टी तक दे डाली । अब इसे इन पर डीओई की मेहरबानी कहें या शीर्ष प्रबंधन की । कोई कांटे्रक्टर एक साल से तो कोई दो साल तो कोई पांच साल से ब्लेक लिस्ट था इनमें कुछ उद्योगपति भी शामिल हैं । यह जरूर है कि स्थानीय प्रबंधन ऐसी कंपनियों को तलाश रही है जिन्होंने गरीब मजदूरों की ईएसआईसी व पीएफ की रकम डकार ली है ।

Latest articles

नागपुर में फैक्ट्री ब्लास्ट 17कर्मचारियों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रावलंगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी में रविवार सुबह...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

More like this

भेल यूनियनों की संयुक्त मांग कोविड काल में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिले लंबी अवधि तक आर्थिक सहायता

भोपाल भेल भोपाल के विभिन्न श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन से मानवीय आधार पर एक महत्वपूर्ण...

संस्था या विभाग की पत्रिका विचारों, कार्यों और भविष्य की दिशा — पटेल — बीएचईएल भोपाल में ई-पत्रिका “प्रवाहिनी” का विमोचन

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल के स्विचगियर अभियांत्रिकी एवं सर्विसेस विभाग ने बौद्धिक...