13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाबीएचईएल के अफसर पर जांच कमेटी मेहरबान

बीएचईएल के अफसर पर जांच कमेटी मेहरबान

Published on

भोपाल

कुछ माह पहले भेल कारखाने के स्विचगियर विभाग के एक प्रबंधक स्तर के अधिकारी भेल कारखाने के प्रवेश द्वार पर अपनी चार पहिया वाहन से कॉपर चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ाए, लेकिन प्रबंधन ने उसके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर करने के बजाए उसे सस्पेंड कर जांच के लिए जांच कमेटी बैठा दी। जब यह अफसर कॉपर चोरी के मामले में रंगे हाथों पकड़ाए तो इसके चाहने वाले अफसर तब से ही इसे बचाने में लग गए। एफआईआर तो हुई नहीं अब जांच कमेटी कि उस अफसर पर मेहरबानी की चर्चाएं आम हो गई हैं। मामला कुछ इस तरह है जब सीआईएसएफ कारखाने के ब्लॉक नंबर 4 स्टोर की जांच की तो वहां भी काफी हेराफेरी मिली है।

चर्चा है कि पिछली चोरी की घटनाओं में या तो कर्मचारी पकड़ाया है या फिर ठेका श्रमिक लेकिन इस मामले में एक भेल का अफसर पकड़ाया है इसको लेकर कारखाने में हड़कंप मचा हुआ है। खास बात यह है कि मैनेजर स्तर के अफसर को बचाने के लिए भेल के कुछ अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे भी थे। सवाल ये उठ रहा है कि क्या इस अधिकारी को भेल प्रबंधन प्रभावशाली होने के कारण बचाने की कोशिश रहा है या फ़िर निष्पक्ष कार्रवाई करेगा।

 

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...