10.4 C
London
Monday, March 2, 2026
Homeभेल मिर्च मसालापुलिस ने की बीएचईएल के एजीएम हैड से पूछताछ

पुलिस ने की बीएचईएल के एजीएम हैड से पूछताछ

Published on

भोपाल

भेल भोपाल यूनिट की भी अजीबो—गरीब दास्तां है। कारखाने के मानव संसाधन विभाग पर कभी नेता हावी रहते हैं तो कभी अफसर। आज कल इस विभाग से ज्यादातर नेता भीतर से कुछ ज्यादा ही नाराज हैं। वहीं कर्मचारी विभाग के कुछ अफसरों द्वारा जबरन प्रताड़ना की बात करते दिखाई देते हैं, लेकिन शिकायत करने का साहस नहीं दिखा पाते। दरअसल कोई नेता शिकायत करे या न करे, लेकिन एक नेता के खास कर्मी ने इस विभाग के मुखिया की शिकायत प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक कर डाली। जब यहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो ले देकर थाने में मुखिया की शिकायत कर डाली वह भी इस पावर के साथ कि पुलिस कारखाने के विभाग के मुखिया के पास पूछताछ करने जा पहुंची। कर्मचारियों की प्रताड़ना को लेकर यह तक पूछने की चर्चाएं हैं कि आखिर आप पढ़े—लिखें अफसर होकर आम कर्मचारी को क्यों परेशान करते हैं। साहब ने सही जवाब दिया या नहीं इसकी खबर तो नहीं है हां यह जरूर है कि बार—बार एक कर्मी को चार्जशीट देने व प्रताड़ित करने का मामला जरूर सामने आया है। दूसरी ओर कुछ लोग इस मामले को स्पोटर्स क्लब से जोड़कर भाजपा के एक पावरफुल मंत्री का नाम लेते हुए भी नहीं थकते। खबर है कि विभाग के मुखिया को पुलिस ने सोमवार को थाने में तलब किया है। ऐसे में शीर्ष प्रबंधन मामले की जांच क्यों नहीं कर रहा है यह समझ से बाहर है। हालांकि भेल प्रवक्ता इस मामले को द्वेषता की बात बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

Latest articles

नागपुर में फैक्ट्री ब्लास्ट 17कर्मचारियों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रावलंगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी में रविवार सुबह...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

More like this

भेल यूनियनों की संयुक्त मांग कोविड काल में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिले लंबी अवधि तक आर्थिक सहायता

भोपाल भेल भोपाल के विभिन्न श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन से मानवीय आधार पर एक महत्वपूर्ण...

संस्था या विभाग की पत्रिका विचारों, कार्यों और भविष्य की दिशा — पटेल — बीएचईएल भोपाल में ई-पत्रिका “प्रवाहिनी” का विमोचन

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल के स्विचगियर अभियांत्रिकी एवं सर्विसेस विभाग ने बौद्धिक...