13 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल मिर्च मसालारामनाथन संभालेंगे त्रिची तो मिनोचा संभालेंगे झांसी की कमान

रामनाथन संभालेंगे त्रिची तो मिनोचा संभालेंगे झांसी की कमान

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड भेल के दो अफसरों को अगले माह त्रिची और झांसी यूनिट की कमान भेल दिल्ली कारपोरेट सौंप सकता है। सूत्रों की माने तो दोनों ही भेल भोपाल यूनिट काडर के अफसर हैं। अनुभवी होने के कारण इस यूनिट से एस रामनाथन को महाप्रबंधक आपरेशन बनाकर भेल की त्रिची यूनिट में भेजा गया। उन्हें तिरुमयम यूनिट का भी काम सौंपा गया है। हाल ही में उन्हें जीएमआई बनाया गया है। खासबात यह है कि सीनियर व अनुभवी होने के कारण उन्हें अगले माह इस यूनिट की कमान सौंपी जा सकती है। अगले माह इस यूनिट के ईडी एसवी श्रीनिवासन रिटायर होने वाले हैं। इसी तरह भेल की झांसी यूनिट का काम भोपाल यूनिट के कार्यपालक निदेशक विनय निगम संभाल रहे हैं। दो यूनिट का कार्यभार होने के कारण उन पर काम का बोझ ज्यादा है। उस पर वित्तीय वर्ष २०२३-२४ का टारगेट भोपाल यूनिट को पूरा करना है। सूत्रों की माने तो इसी के चलते दो माह पूर्व दिल्ली के महाप्रबंधक विपिन मिनोचा को भेल दिल्ली कारपोरेट ने महाप्रबंधक प्रमुख बनाकर झांसी यूनिट में भेजा है, उन्हें जल्द ही इस यूनिट का मुखिया बनाया जा सकता है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...