8.1 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाभेल इंटक में अध्यक्ष पद को लेकर दरार

भेल इंटक में अध्यक्ष पद को लेकर दरार

Published on

कभी भेल भोपाल में नंबर—वन यूनियन रही हेम्टू इंटक में अध्यक्ष पद को लेकर दरार पड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल पंडित आरडी त्रिपाठी के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया है। इस पद के प्रबल दावेदार यूनियन के कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला माने जा रहे हैं। ऐसे में इनका अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया था। चर्चा है कि इसी बीच इंटक के एक बागी नेता ने इस पद की दावेदारी करते हुए श्रम विभाग को न केवल शिकायत बल्कि कुछ आपत्ति भी दर्ज करा डाली। यह सब किस नेता के कहने पर हुआ यह अलग बात है, लेकिन इस यूनियन में कभी महामंत्री रहे और वर्तमान में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो चुके एक नेता का हाथ बताया जा रहा है। हालांकि इस बात की चर्चाएं भी आम हो गई हैं कि यह नेता भी अपने इस्तीफे को गलत बता रहे हैं। दरअसल यह हेम्टू इंटक के महामंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं और पंडित जी के निधन के बाद इस इस्तीफे से गलत बताने की कोशिश में लगे हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव के पूर्व ही विवादों का दौर शुरू हो गया। मामला श्रम विभाग के पास हैं। इस मामले में राष्ट्रीय एवं प्रदेश के अध्यक्ष क्या हस्तक्षेप करेंगे यह तो बाद में ही पता चल पाएगा, लेकिन हेम्टू इंटक से लंबे समय से अलग हो चुके कुछ नेता इस चुनाव में दरार पैदा करने में लग गए हैं। यह अपने काम में कितने सफल हो पाएंगे यह अलग बात है। पिफलहाल हेम्टू इंटक के पक्ष में प्रबंधन भी दिखाई दे रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

बीएचईएल भोपाल द्वारा अवधपुरी चौराहे के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई — अवैध गुमटियों व दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, क्षेत्र हुआ...

भोपाल बीएचईएल भोपाल द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए...

बीएचईएल के प्रेस शॉप में नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन का लोकार्पण

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के फीडर्स विभाग के प्रेस शॉप प्रभाग में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...