16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभेल मिर्च मसालामहाजन संभालेंगे टीसीबी तो चन्द्रा मानव संसाधन विभाग

महाजन संभालेंगे टीसीबी तो चन्द्रा मानव संसाधन विभाग

Published on

भोपाल

भेल में जल्द ही फेरबदल होने की अटकलें लगाई जा रही है । टीसीबी विभाग का काम संभाल रहे महाप्रबंधक अविनाश चन्द्रा को मानव संसाधन विभाग का मुखिया बनाने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि हाल ही में महाप्रबंधक बनें शैलेन्द्र कुमार महाजन को टीसीबी विभाग का मुखिया बनाया जा सकता है । फिलहाल वह इसी विभाग में अपर महाप्रबंधक रहते हुये नये महाप्रबंधक बने हैं साथ ही उनकी दिल्ली में पकड़ भी मजबूत है । इधर मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक आदिकन्द बेहेरा का तबादला रांची में होने के बाद श्री चन्द्रा को इस विभाग का मुखिया बनाया है । फिलहाल उनके पास मानव संसाधन विभाग के अलावा टीसीबी (ट्रांसफार्मर) भी है । दो विभाग होने के कारण श्री महाजन को टीसीबी विभाग दिया जा सकता है । कहा यह भी जा रहा है कि श्री चन्द्रा को मानव संसाधन विभाग के अलावा लॉजिस्टिक या फेब्रीकेशन विभाग दिया जा सकता है क्योंकि दोनों विभागों में महाप्रबंधक का पद खाली है । लॉजिस्टिक का अतिरिक्त काम अमिताभ दुबे संभाल रहे हैं । उत्पादन के पीक पीरियेड में इस विभाग की अहम भूमिका होती है ऐसे में यह उम्मींद की जा रही है कि श्री चन्द्रा को इस विभाग की बागडोर सौंपी जा सकती है । कहा तो यह भी जा रहा है कि भोपाल यूनिट में जल्द ही कुछ महाप्रबंधक दूसरी यूनिटों से भेजे जा सकते हैं ।

भेल में सीआईएसएफ के जवान का रोका वेतन

भोपाल। भेल भोपाल कारखाने में काम करने वाले केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान सुरेन्द्र कुमार का वेतन बिना कारण बताये रोकने का मामला काफी चर्चा में है । इसको लेकर संबंधित जवान ने सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी को शिकायत भी की । ऐसा कहा जा रहा है कि संबंधित जवान का वेतन एक वरिष्ठ अधिकारी के इशारे पर रोका गया है । जवान अपनी शिकायत में कहा है कि वेतन रोकने से न केवल उसके परिवार को परेशानी झेलनी पड़ रही है बल्कि उसे बैंक में कर्ज अदा करने में भी परेशानी हो रही है । इससे वह बैंक में डिफाल्टर भी कहलायेगा । उसने सीआईएसएफ के महानिदेशक को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है ।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...