10.4 C
London
Monday, March 2, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाबीएचईएल के कस्तूरबा अस्पताल में आक्सीजन गैस पाइप की चोरी

बीएचईएल के कस्तूरबा अस्पताल में आक्सीजन गैस पाइप की चोरी

Published on

भोपाल

मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का एक सनसनीखेज मामला बीएचईएल के कस्तूरबा अस्पताल का सामने आया है। अस्पताल के ही कुछ कर्मियों ने बड़े सुनियोजित तरीके से आक्सीजन गैस की करीब 30 फीट लंबी गैस सप्लाई की जाने वाली पाइप लाइन काटकर ले गए। मामला गत रविवार का बताया जा रहा है। यह पाइप लाइन चालू थी। जिस जालीदार कमरे का ताला टूटा है इसका पता भी अस्पताल प्रबंधन को तब चला जब 17 सिलेंडर सप्लाई होने के बाद आक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई तक कहीं जाकर अस्पताल प्रशासन ने जांच पडताल शुरू की तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। इसके चलते सोमवार को अस्पताल में आक्सीजन सप्लाई नहीं हो पाई। मजेदार बात तो यह है कि अस्पताल के पुराने भवन स्थित चेस्ट और पोस्ट आपरेटिव में स्थित इस कमरे का न तो ताला टूटा और न ही सिक्योरिटी अलार्म बजा। साफ जाहिर है कि बडी ही मिलीभगत के साथ मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले कर्मियों पर न तो एपफआईआर हुई न ही पूछताछ और न ही विभागीय कार्रवाई। अस्पताल में इसको लेकर चर्चा है कि यदि समय पर यह सब पता नहीं चला होता तो वेेंटीलेटर पर रहने वाले मरीज का क्या हाल होता इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। खास बात यह भी है कि इसके पहले भी इस अस्पताल में आक्सीजन सप्लाई में दो बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी प्रबंधन सतर्क नहीं दिखाई देता। मामला गंभीर है भेल के ईडी को ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना होगी।

Latest articles

नागपुर में फैक्ट्री ब्लास्ट 17कर्मचारियों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रावलंगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी में रविवार सुबह...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

More like this

भेल यूनियनों की संयुक्त मांग कोविड काल में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिले लंबी अवधि तक आर्थिक सहायता

भोपाल भेल भोपाल के विभिन्न श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन से मानवीय आधार पर एक महत्वपूर्ण...

संस्था या विभाग की पत्रिका विचारों, कार्यों और भविष्य की दिशा — पटेल — बीएचईएल भोपाल में ई-पत्रिका “प्रवाहिनी” का विमोचन

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल के स्विचगियर अभियांत्रिकी एवं सर्विसेस विभाग ने बौद्धिक...