10.4 C
London
Monday, March 2, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाभेल के तीन अफसरों को मिला फायदा

भेल के तीन अफसरों को मिला फायदा

Published on

केसी दुबे, भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट से भले ही किसी भी महाप्रबंधक को कार्यपालक निदेशक न बनाया हो, लेकिन बाद में भेल दिल्ली कॉरपोरेट आफिस ने मेहरबानियों की झड़ी लगा दी। एक तो पहले से ही भेल भोपाल यूनिट के ईडी श्री रामनाथन को डायरेक्टर बनाने के बाद अविलंब दिल्ली कॉरपोरेट आफिस में डायरेक्टर इंजीनियरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट का कार्यभार ग्रहण करने का फरमान जारी कर दिया। तो दूसरी ओर इसी यूनिट से महाप्रबंधक से कार्यपालक निदेशक पद पर सोमवार को साक्षात्कार देकर आए पीके उपाध्याय और रिजवान सिदृदीकी भोपाल और झांसी का जीएम आपरेशन बना डाला। भले ही लोग कुछ कहें, लेकिन एक को भोपाल यूनिट दूसरे को झांसी यूनिट में जीएम हेड बनाकर ईडी का पावर लेकर काम देखेंगे। दिल्ली कारपोरेट की मेहरबानी से श्री उपाध्याय भोपाल और श्री सिदृदीकी झांसी के मुखिया बनेंगे। इसको लेकर भेल भोपाल कारखाने में दिनभर बधाईयों का तांता लगा रहा। कर्मचारी, नेता और अधिकारी दोनों को बधाईयां देते रहे। खास बात यह रही कि भेल दिल्ली कॉरपोरेट में उत्पादन के नजरिए से श्री रामनाथन को अगले आदेश तक इसी यूनिट में बने रहने को कहा है। यानि वह 31 मार्च 2025 तक इस यूनिट की कमान संभाल सकते हैं। आगे की भविष्यवाणी भेल के चैयरमेन के पाले में है।

Latest articles

नागपुर में फैक्ट्री ब्लास्ट 17कर्मचारियों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रावलंगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी में रविवार सुबह...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

More like this

भेल यूनियनों की संयुक्त मांग कोविड काल में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिले लंबी अवधि तक आर्थिक सहायता

भोपाल भेल भोपाल के विभिन्न श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन से मानवीय आधार पर एक महत्वपूर्ण...

संस्था या विभाग की पत्रिका विचारों, कार्यों और भविष्य की दिशा — पटेल — बीएचईएल भोपाल में ई-पत्रिका “प्रवाहिनी” का विमोचन

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल के स्विचगियर अभियांत्रिकी एवं सर्विसेस विभाग ने बौद्धिक...