17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाभेल के दो मूंछ वाले नेता आपस में भिड़े

भेल के दो मूंछ वाले नेता आपस में भिड़े

Published on

भोपाल

प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव हुये ज्यादा समय भी नहीं बीता ऐसे में नेता आपस में लडऩे पर उतारू हैं । दरअसल एक मूंछ वाले नेता बड़ा पद मिलने के बाद भी अपनी ही यूनियन की हार को पचा नहीं पा रहे हैं । हार का कारण भले ही कुछ भी रहा हो लेकिन वह इस हार को लेकर कभी भी किसी से भी भिड़ जाते हैं । इससे यूनियन की छवि पर काफी असर पड़ रहा है । हाल ही में नगर प्रशासन विभाग के मुखिया के दफ्तर में एक और मूंछ वाले नेता जा पहुंचे तो दूसरे नेता भी इसी दफ्तर में पहले से ही विराज मान थे ।

भला यह दोनों मूंछ वाले नेता यूनियन की हार-जीत को लेकर न भिड़े ऐसा कैसे हो सकता था । बात ही बात में बात इतनी बड़ गई की दोनों एक दूसरे को गाली गुफ्तार करते हुये मारने पर आमादा हो गये । बात बढ़ते देख नगर प्रशासन विभाग के मुखिया बीच बचाव में उतरे । उन्होंने भारी पड़ रहे हारी हुई यूनियन के नेता को बामुश्किल समझाते हुये बाहर बैठने को कहा । वैसे नगर प्रशासन विभाग के मुखिया ने अनुशासन बिगाडऩे वाले इन दोनों नेताओं के खिलाफ शीर्ष प्रबंधन को कार्यवाही करने की जरूरत ही नहीं समझी । दो मूंछ वाले नेता का यह व्यवहार सही था या नहीं लेकिन अनुशासन हीनता के दायरे में जरूर आता है ।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...