7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाजब भेल के एक नेता ने की दादागिरी

जब भेल के एक नेता ने की दादागिरी

Published on

भोपाल

भेल में भी अजीबो—गरीब किस्से सुनने को मिलते हैं। यहां कुछ यूनियनें अपने आपसे कम ताकतवर नहीं मानतीं। कभी प्रबंधन से टकराव की कोशिश करती हैं तो कभी सीआईएसएफ से उस पर शिकायत भी की जाए तो शीर्ष प्रबंधन आंख बंदकर बैठ जाता है। ऐसा ही एक मामला भेल की एक पॉवरफुल यूनियन के नेता का सामने आया है वैसे भी उन्हें इस यूनियन में महामंत्री जैसा पद देकर नवाजा गया है। इसलिए वह नियमों को दरकिनार कर भेल कारखाने में अपनी मनमानी चलाने से नहीं चूकते। जब वे सुबह की पाली में भेल कारखाने के गेट नंबर—6 से प्रवेश करते हैं तो गेट पर तैनात सीआईएसएफ का एक जवान उन्हें कार्ड पंच कर प्रवेश करने की बात करता है।

आश्चर्य की बात यह है कि पास होने के बाद भी नेता जी बताए कार्ड पंच करने के डृयूटी जाने की जिद पर अड़ जाते हैं। दोनों में जमकर तू—तू, मैं—मैं होती है नेताजी पूरी तरह दादागिरी पर उतारू हो जाते हैं और देख लेने तक की धमकी दे देते हैं। इस पर सीआईएसएफ द्वारा उक्त नेताजी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार व बिना कार्ड पंच कर नियमों को दरकिनार कर कारखाने में प्रवेश करने की कोशिश को लेकर शीर्ष प्रबंधन को शिकायत कर डालते हैं, लेकिन नेताजी इतने ताकतवर हो गए कि शीर्ष प्रबंधन ने उन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में मामला सुरक्षा का है। चाहे नेता हो या अभिनेता कार्रवाई तो प्रबंधन को करना चाहिए। इससे कारखाने में गलत मैसेज जा रहा है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...