13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाकौन बनेगा बीएचईएल का जीएम एचआर, अटकलों का बाजार गरम

कौन बनेगा बीएचईएल का जीएम एचआर, अटकलों का बाजार गरम

Published on

इन दिनों बीएचईएल भोपाल में जीएम एचआर को लेकर अटकलों का बाजार गरम है। जनवरी में वर्तमान जीएम एचआर बीके सिंह रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में अगले माह इस पद पर कौन आसीन होगा इसके लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। फ़िलहाल महाप्रबंधक गौतम मजूमदार, प्रदीप उपाध्याय, विपुल अग्रवाल के नामों की चचार्एं कुछ ज्यादा ही हो रही हैं, वहीं अपर महाप्रबंधक टीयू सिंह, विनोदानंद झा काबिल अफसर होने के कारण दिल्ली तक इनके नामों की चर्चाएं हैं। महाप्रबंधकद्वय प्रदीप उपाध्याय और विपुल अग्रवाल की ना के चलते हुए गौतम मजूमदार का सिंगल नाम भी दिल्ली कॉरपोरेट में सामने आया है। खबर तो यह भी है कि बीके सिंह की छुटटी पर जाने के बाद श्री मजूमदार ने दो दिन काम करने की प्रैक्टिस भी की है। इसलिए उनके नाम पर ज्यादा ही भरोसा किया जा रहा है। हालांकि वह इस जवाबदारी भरे पद को संभाल पाएंगे या नहीं इसको लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बडी बात यह है कि इस पद पर बैठने वाले को नेताओं से कुछ ज्यादा ही जूझना पडता है और इसके लिए दम की जरूरत है। ऐसे में शीर्ष प्रबंधन क्या फैसला लेता है यह तो अगले माह ही पता चल पाएगा।

बीएचईएल झांसी के ईडी पद के दावेदार
यूं तो अगले साल बीएचईएल जैसी महारत्न कंपनी में कई कार्यपालक निदेशक के पद खाली होंगे। इस पद के लिए भी कई दावेदार हैं। फ़िलहाल झांसी के ईडी विनय निगम जनवरी में भेल को अलविदा कहेंगे। ऐसे में यहां का कौन बनेगा ईडी इसके अटकलों का भी बाजार गरम है। यूं तो भोपाल यूनिट के महाप्रबंधक रिजवान सिदृदीकी का नाम बहुत जोर—शोर से लिया जा रहा है। वहीं भोपाल यूनिट में काम कर चुके व दिल्ली में पदस्थ बेबी लोनी और झांसी के महाप्रबंधक श्री राफे का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि अगले साल ईडी पद खाली होने के बाद इस पद के लिए साक्षात्कार लिए जा सकते हैं यानि नए ईडी बनाए जा सकते हैं। फ़िलहाल इस साल इस पद की वैकेंसी नहीं है। कंपनी ने अगले साल कम से कम छह—सात अफसर ईडी बन सकते हैं। इसके पूर्व यदि झांसी में किसी को ईडी बनाकर भेजा गया तो वे जीएम हेड बनाकर ही भेजा जा सकता है। फ़िलहाल चेयरमेन के पाले में गेंद है। इसलिए नए साल का इंतजार करना होगा।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...