12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाकौन बनेगा बीएचईएल का जीएम

कौन बनेगा बीएचईएल का जीएम

Published on

केसी दुबे, भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट सहित कंपनी के कई अपर महाप्रबंधक के साक्षात्कार शुरू हो गए हैं। संभवत अगले माह तक फैसला हो जाएगा कि कौन बनेगा महाप्रबंधक। इसको लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कंपनी के चेयरमेन व डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग की कोशिश रहेगी कि वह बेहतर परपफार्मेंस वाले अफसरों को मौका देंगे, लेकिन सिफारिश वाले भी महाप्रबंधक बनने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। भोपाल यूनिट से कौन बनेगा महाप्रबंधक इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर चर्चाओं का बाजार गरम है। खबर है कि एके गुप्ता, वीवी खरे, सपन सुहाने, नरेश सिंह, एसए डोंगरे, पीसी काण्डपाल, संतोष गुप्ता कारपोरेट दिल्ली, सुश्री नीतू धमीजा, धर्मेंद्र सिंह, आरिफ सिदृदीकी और ईमानदार व समर्पित अधिकारी मनीष अग्रवाल, टीयू सिंह, अशोक वाणी, पीजेएम डिक्सन के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। इनमें ज्यादातर अपफसरों का परफार्मेंस बेहतर माना जा रहा है। अब देखना यह है कि भेल दिल्ली कारपोरेट किसे महाप्रबंधक बनाता है। कहा यह भी जा रहा है कि कुछ सीनियर अपर महाप्रबंधक शुक्रवार को साक्षात्कार देने भी नहीं पहुंचे। ऐसे में नए को मौका मिल सकता है।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...