10.4 C
London
Monday, March 2, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाकौन बनेगा बीएचईएल भोपाल का नया जीएम—एचआर

कौन बनेगा बीएचईएल भोपाल का नया जीएम—एचआर

Published on

केसी दुबे, भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट में कौन बनेगा जीएम—एचआर इसकी अटकलें लगना शुरू हो गई हैं, दरअसल वर्तमान जीएम—एचआर बीके सिंह 24 जनवरी 2025 को रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में 25 जनवरी 2025 को नए जीएम—एचआर की ताजपोशी होगी। इसके लिए महाप्रबंधक गौतम मजूमदार का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आया है। इनमें कुछ तो दम होगा। तभी इनका नाम चर्चाओं में है। चर्चा यह भी है कि दिल्ली कारपोरेट और ईडी भोपाल की पसंद भी बताए जा रहे हैं। सीनियर महाप्रबंधक विपुल अग्रवाल और रूपेश तेलंग का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि यह दोनों ही ईडी पद के इंटरव्यू के बाद ईडी नहीं बन पाए। भोपाल के नए ईडी के रूप में महाप्रबंधक पीके उपाध्याय को जीएम आपरेशन बनाया है। वह भी वर्तमान ईडी एसएम रामनाथन के डायरेक्टर बनने के बाद इस यूनिट के मुखिया के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे या फिर कहीं ओर भेजे जाएंगे इसको लेकर भी अस्मंजस की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली कारपोरेट क्या सोच रहा है यह समझ से बाहर है। महाप्रबंधक रूपेश तेलंग पर विजिलेंस की जांच परेशान करे हुए है। ऐसे में उन्हें कोई बड़ी जवाबदारी सौंपी जाए इसमें संदेह है। देखना यह है कि 24 जनवरी को गौतम मजूमदार जीएम—एचआर बनते हैं या फिर कोई ओर। खबर तो यह भी है कि महाप्रबंधक जीपी बघेल या तो मार्च में महाप्रबंधक अविनाश चंद्रा की जगह ले सकते हैं या फिर जीएम—आर का पद भी पा सकते हैं, लेकिन सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

Latest articles

नागपुर में फैक्ट्री ब्लास्ट 17कर्मचारियों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रावलंगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी में रविवार सुबह...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

More like this

भेल यूनियनों की संयुक्त मांग कोविड काल में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिले लंबी अवधि तक आर्थिक सहायता

भोपाल भेल भोपाल के विभिन्न श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन से मानवीय आधार पर एक महत्वपूर्ण...

संस्था या विभाग की पत्रिका विचारों, कार्यों और भविष्य की दिशा — पटेल — बीएचईएल भोपाल में ई-पत्रिका “प्रवाहिनी” का विमोचन

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल के स्विचगियर अभियांत्रिकी एवं सर्विसेस विभाग ने बौद्धिक...