3.9 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeभेल न्यूज़छात्रा से दरिंदगी करने वाले आरोपी की वकीलों और बजरंग दल ने...

छात्रा से दरिंदगी करने वाले आरोपी की वकीलों और बजरंग दल ने की पिटाई

Published on

भोपाल

राजधानी के कोहेफिजा क्षेत्र में 11वीं की छात्रा के साथ कार में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी औसाफ अली खान को मंगलवार को भारी हंगामे के बीच जिला अदालत में पेश किया गया। जैसे ही आरोपी को कोर्ट लाया गया, वहां मौजूद वकीलों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उस पर हमला कर दिया और जमकर पिटाई की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आरोपी ‘लव जिहाद’ के जरिए नाबालिग को प्रताड़ित कर रहा था।

ब्लैकमेलिंग कर ऐंठे हजारों रुपये पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने छात्रा के साथ दरिंदगी का अश्लील वीडियो बना लिया था। रुपयों की मांग: आरोपी ने वीडियो दिखाकर छात्रा से 1 लाख रुपये की मांग की थी।
वसूली: ब्लैकमेलिंग से डरकर छात्रा ने किसी तरह 40 हजार रुपये आरोपी को दे दिए थे, लेकिन वह 60 हजार रुपये और मांग रहा था।वीडियो वायरल करने की धमकी: रुपये न मिलने पर आरोपी ने छात्रा का वीडियो उसके दोस्तों को दिखा दिया। धर्म परिवर्तन और नमाज का दबाव थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया कि आरोपी न केवल शारीरिक शोषण कर रहा था, बल्कि पीड़िता पर धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़ने के लिए भी लगातार दबाव बना रहा था।

पीड़िता से जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं। आरोपी ने फिलहाल एक ही किशोरी से दरिंदगी की बात स्वीकार की है। सहेली के जरिए हुई थी जान-पहचान घटनाक्रम के अनुसार, आरोपी की पहचान पिछले साल जुलाई में पीड़िता की एक सहेली के जरिए हुई थी। आरोपी ने पीड़िता को घुमाने के बहाने खानूगांव के सुनसान इलाके में ले जाकर कार के भीतर वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर शादी का झांसा दिया।

Read Also :- सरपंच गांवों के विकास की धुरी, उन्हीं के समर्पण से आएगी खुशहाली: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this